सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
मलेशिया के 28वे एशियन रिट्रीट में स्वउन्नति पर विचारों की लेन देन

मलेशिया के 28वे एशियन रिट्रीट में स्वउन्नति पर विचारों की लेन देन

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

शिव आमंत्रण, कुआलालुंपुर। मलेशिया के एशिया रिट्रीट सेंटर द्वारा ऑनलाइन 28वे एशियन रिट्रीट जो कि विशेष 3 दिनों के लिए आयोजित किया गया था। उसके दूसरे दिन एक्सपीरियंसिंग बीईंग बियॉंड विषय पर यूरोप एवं मिडिलइस्ट की निदेशिका बीके जयंती, बी एवर रेडी फॉर सडेनली विषय पर बीके केन तथा ऑस्ट्रेलिया से बीके चार्ली ने ईश्वरीय महावाक्यों पर खास ध्यान खिंचवाया और स्व परिवर्तन के पुरूषार्थ को तीव्र करने का आहवान किया।
इसके साथ ही रिट्रीट के अंतिम दिन माय प्लैन गॉड्स प्लैन विषय पर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया जिसमें जापान और फिलीपीन्स की निदेशिका बीके रजनी, कोरिया से बीके मीरा के बीच खुलकर चर्चा हुई। इसमे भगवान के महावाक्यों के आधार पर हम उस से कनेकशन जोडकर विश्व परिवर्तन कैसे करे इस पर विचारों की लेनदेन हो गई।
इस रिट्रीट को ज्ञानवर्धक और अनुभवयुक्त बनाने के लिए पैनल डिस्कशन के साथ क्वेश्चन आन्सर सेशन भी आयोजित हुआ जिसमें मलेशिया की निदेशिका बीके मीरा और बीके लेचु ने स्व उन्नति से जुड़े सवालों के बेहतरीन आन्सर दिए और ईश्वरीय ज्ञान का गहराई से अनुभव कर मनजीत, जगतजीत बनने के सुंदर उपाय बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी