सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
शांति के नए युग की स्थापना में सेतु बने मीडिया : मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी तकनीक के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांत जरूरी: मधुकर द्विवेदी हम अंदर से ब्रांडेड बनें और हमारे कंटेंट से समाज को नई दिशा मिले: सरफराज सैफी ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी
ब्रह्माकुमारीज शांतिवन हुआ करोना मुक्त, कफर्यू हटा

ब्रह्माकुमारीज शांतिवन हुआ करोना मुक्त, कफर्यू हटा

मुख्य समाचार राजस्थान

आबू रोड, 5 अक्टूबर, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन में 22 सितम्बर को हुए करोना विस्फोट के कारण संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में कफर्यू लगाया गया था। परन्तु अब शांतिवन लगभग करोना मुक्त हो गया है। जिसको देखते हुए प्रशासन के आदेश पर कफर्यू हटा लिया गया है। अब शांतिवन में स्थिति सामान्य है।
जानकारी के अनुसार 16 सितम्बर को पहला करोना की केस आयी थी और 20 तथा 21 सितम्बर को करोना विस्फोट हुआ था। इसके बाद उपखण्ड अधिकारी गौरव सैनी, मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश कुमार, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी गौतम मुरारका के निर्देशन में बड़ी संख्या में कोविड जांच अभियान चलाया गया जिसमें 217 कोरोना पाजिटिव केस आयी थी। करोना प्रभावितों को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के किवरली स्थित मानसरोवर आईसोलेसन सेन्टर में इलाज किया गया। जिसमें 24, 25 व 27 सितम्बर को अधिकतर करोना पाजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आयी और उन्हें होम आईसोलेसन में रखा गया। 
217 आये करोना मरीजों में अधिकतर लोगों को कोई भी लक्षण नहीं था। जिनकी बहुत तेज रिकवरी रेट रही। अधिकतर लोग 3 से 7 दिन के बीच में ही रिकवर हो गये। बाकी लोगों को 9 दिन के भीतर स्वस्थ होने में सफलता मिली। चिकित्सकों के मुताबिक आध्यात्मिक ज्ञान, मेडिटेशन, प्राणायाम, राजयोग ध्यान और सात्विक खान पान के कारण इम्यूनिटी पावर अधिक थी जिससे रिकवर होने में मदद मिली। वहीं संस्थान के प्रबन्धन ने भी शांतिवन परिसर में सेनेटाईजेशन के अलावा सोशल डिस्टेसिंग और मास्क के लिए प्रेरित किया जिससे करोना पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *