सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
मेडिटेशन से आती है मन और बुद्ध को नियंत्रित करने की कला: राजयोगिनी जयंती दीदी ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय पहुंचे देशभर से राजा-महाराजाओं के वंशज दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित पत्रकार अपने जीवन में अध्यात्म और योग को शामिल करें: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी सात देशों के 2700 धावकों ने लगाई दौड़, दो हजार फिनिश पाइंट तक पहुंचे
ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख राजयोगिनी दादी ह्दयमोहिनी जी की तबियत खराब, हास्पिटल में भर्ती - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख राजयोगिनी दादी ह्दयमोहिनी जी की तबियत खराब, हास्पिटल में भर्ती

ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख राजयोगिनी दादी ह्दयमोहिनी जी की तबियत खराब, हास्पिटल में भर्ती

मुख्य समाचार

शिव आमंत्रण, मुम्बई/आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी ह्दयमोहिनी की तबियत खराब होने के कारण उन्हें मुम्बई के सैफी हास्पिटल में भर्ती किया गया है। फिलहाल वे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। चिकित्सकों की टीम उनका गहनता से इलाज कर रही है ताकि वे शीघ्र स्वस्थ होकर अपने बाबा के घर आयें। साथ ही ब्रह्माकुमारीज संस्थान के समस्त सेवाकेन्द्रों पर संदेश भेजा गया है कि सभी लोग उनके शिघ्र स्वास्थ्य के लिए अपने-अपने स्थानों पर मेडिटेशन ध्यान करें ताकि दादीजी जल्दी से जल्दी ठीक हो सकें।
इसी क्रम में संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन, पांडव भवन और ज्ञान सरोवर में प्रातः काल मुरली क्लास के बाद उनके प्रति सामूहिक ध्यान किया गया। संस्थान के मुख्यालय से ब्रह्माकुमारीज संस्थान के कार्यकारी सचिव  बीके मृत्युंजय, ग्लोबल हास्पिटल के चिकित्सा निदेशक डाॅ प्रताप मिडढा तथा मेडिकल प्रभाग के सचिव डाॅ बनारसी भाई मुम्बई में ही मौजूद है। आप सभी मेडिटेशन जरुर करें ताकि दादी के जल्दी से ठीक हो जायें। गामदेवी की प्रभारी बीके नीहा तथा दादी जी की सहयोगी बीके नीलू बहन उनकी सेवा में मौजूद है।

नोटः ब्रह्माकुमारीज संस्थान की सही, प्रमाणिक और विश्वसनीय खबरों के लिए शिव आमंत्रण की वेबसाईट जरुर पढ़ें। साथ ही अब शिवआमंत्रण एंड्रॉयड मोबाईल में एप्प को डाउनलोड कर कभी भी ताजातरीन खबरें पढ़ें। इसके लिए प्ले स्टोर से शिवआमंत्रण डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *