आबू रोड, 31 अगस्त, निसं। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी ह्दयमोहिनी ने शोक जताते हुए उनकी आत्म शांति की कामना की है। दादी ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को उनके ईमानदार और बेहद सादगी जीवन वाले नेताओं के रूप में हमेशा याद किया जायेगा। उनके मन में हमेशा आध्यात्मिक विकास और लोक कल्याणकारी भावनायें थे। इस दुख की घड़ी में दादी ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान के समस्त सदस्यों की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए परमात्मा से प्रार्थना और कामना की है। दादी ने कहा कि मेरा कई बार उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलना हुआ था। वे बेहद सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जीवन देश की सेवा के लिए हमेशा याद किया जायेगा।
गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का संस्थान से गहरा लगाव था। संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका रजायोगिनी दादी जानकी तथा मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी ह्दयमोहिनी को कई बार राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित कर उनसे आध्यात्मिक चर्चा की थी। इसके साथ ही संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय सदस्यों के समूह से भी मिलते रहते थे।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर दादी हृदयमोहिनी ने जताया शोक
August 31, 2020 मुख्य समाचार राष्ट्रीय समाचारखबरें और भी
तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना
मुख्य समाचार 14 July 2026
ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत
मुख्य समाचार 11 July 2026

