सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
मेडिटेशन से आती है मन और बुद्ध को नियंत्रित करने की कला: राजयोगिनी जयंती दीदी ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय पहुंचे देशभर से राजा-महाराजाओं के वंशज दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित पत्रकार अपने जीवन में अध्यात्म और योग को शामिल करें: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी सात देशों के 2700 धावकों ने लगाई दौड़, दो हजार फिनिश पाइंट तक पहुंचे
पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी के नाम पर जारी होगा डॉक टिकट, पहली पुण्य तिथि पर लांचिंग - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी के नाम पर जारी होगा डॉक टिकट, पहली पुण्य तिथि पर लांचिंग

पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी के नाम पर जारी होगा डॉक टिकट, पहली पुण्य तिथि पर लांचिंग

मुख्य समाचार

शिव आमंत्रण, आबू रोड। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी के सम्मान में भारत सरकार डॉक टिकट जारी करेगी। इसके लिए भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने सहमति प्रदान की है। यह डॉक टिकट दादी जानकी के पहली पुण्य तिथि 27 मार्च, 2021को रिलीज किया जायेगा। राजयोगिनी दादी जानकी का इसी वर्ष 104 वर्ष की उम्र में 27 मार्च, 2020 को देहावसान हो गया था।
दादी जानकी के समाज और खासकर युवाओं और नारी उत्थान के लिए किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह डॉक टिकट जारी किया जा रहा है। इसकी सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिसका उदघाटन 27 मार्च को होगा। पांच रूपये के पांच लाख डॉक टिकट जारी किये जायेंगे। गौरतलब है कि राजयोगिनी दादी जानकी 21 वर्ष की उम्र में ही ब्रह्माकुमारीज संस्थान से जुड़ी थी तथा संस्थान के प्रारम्भ में ही संस्थान के सम्पर्क में आयी और पूर्ण रूप से समर्पित हो गयी। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने उन्हें पश्चिमी देशों में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और मानवीय मूल्यों के प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी सौंपी थी।
दादी सन् 1970  में पश्चिमी देशों का रूख किया और अपने त्याग और तप से विश्व के 140 देशों तक संस्थान का विस्तार किया। सन् 2007 में दादी प्रकाशमणि के देहावसान के बाद संस्थान की मुखिया बनी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *