सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ब्रह्माकुमारीज़ की भूमिका महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री शेखावत देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प शांति के नए युग की स्थापना में सेतु बने मीडिया : मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी तकनीक के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांत जरूरी: मधुकर द्विवेदी हम अंदर से ब्रांडेड बनें और हमारे कंटेंट से समाज को नई दिशा मिले: सरफराज सैफी ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता
परमात्म ध्यान से ही हम ला सकते है अपने मे परिवर्तन

परमात्म ध्यान से ही हम ला सकते है अपने मे परिवर्तन

राज्य समाचार हिमाचल प्रदेश

कर्नल सती के चंपावत में उद्गार

शिव आमंत्रण, चंपावत। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हिमाचल प्रदेश में चंपावत सेवाकेंद्र पर पहुंचे कर्नल भुवनचंद्र सती ने अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होकर यहां संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होने बताया कि वे माउंट आबू मुख्यालय से गत 35 साल से जुडे है और वहां के नियमित विद्यार्थी है उनकी तैनाती पिथोरागढ़ जिले मे है।
कर्नल श्री. सती ने बताया कि इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय में व्यक्ति के मानस परिवर्तन का महान कार्य किया जा रहा है। हम आत्माओं के परमपिता शिव परमात्मा का ध्यान करके ही हम अपने अंदर विरत परिवर्तन ला सकते है।
सेवाकेंद्र प्रभारी बीके ज्योति ने मुख्य अतिथि कर्नल भुवनचंद्र सती का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। बीके ज्योति ने बताया, कि कर्नल बीसी सती कई सालों से ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े हुए हैं। इस मौके पर समाजसेवी राजेंद्र गहतोडी, आदित्य अवस्थी, भावना पांडेय, गीता वर्मा, रेखा अधिकारी, भारती बहन, होली विज्डम स्कूल, लोहाघाट के प्रधानाचार्य मनोज पंत, कैलाश खर्कवाल, प्रल्हाद सिंह अधिकारी, दीपा खर्कवाल, चंद्रा पुनेठा आदि मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *