सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
विद्यार्थियों से लिया पांच बिंदुओं का संकल्प

विद्यार्थियों से लिया पांच बिंदुओं का संकल्प

राज्य समाचार

कावतरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे यूथ विंग कार्यक्रम

शिव आमंत्रण, भीनमाल। ब्रह्माकुमारीज, भीनमाल एवम यूथ विंग के संयुक्त तत्वावधान में निकट के कावतरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शांति संकल्प पत्र का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे मुख्य अतिथि भीनमाल पंचायत समिति प्रधान बहन किरण भारतीय थीं। उन्होंने संस्थान की शांति स्थापना के प्रयास में भागीदारी की प्रशंसा की।
मुख्य वक्ता के रूप में सभा को संबोधित करते हुए राजयोग सेवाकेन्द्र, भीनमाल की प्रभारी बीके गीता ने यूथ फॉर ग्लोबल पीस प्रोजेक्ट के अंतर्गत विद्यार्थियों को मन की शक्ति बढ़ाने की ओर ध्यान खिंचवाया। सकारात्मक ऊर्जा को मेडिटेशन से प्राप्त कर हर समस्या का समाधान करने का आहवान किया। 5 बिंदुओं का संकल्प पत्र भी सभी से हस्ताक्षर करवाए गया। जिसमे व्यक्तिगत जीवन, परिवार, समाज, विश्व एवम परमात्मा के प्रति क्या सोच रखते जीवन बेहतर बनता है ये बताया गया।
विशिष्ट अतिथि दरगाराम चौधरी ने विद्यार्थियों को जीवन की सफलता के कुछ टिप्स बताए। विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकरलाल सोलंकी ने संस्था का धन्यवाद कर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन हर विद्यालयों में समयांतर मे हो तो युवा जीवन की दहलीज पर खड़े विद्यार्थियों का जीवन सफल होगा ये संदेश दिया।
कार्यक्रम को कोलकाता के बीके महेश एवम् बीके संध्या ने भी संबोधित किया। बीके कीर्ति, कोमल पटेल व विद्यालय के समस्त स्टाफ एवम 9 से 12 कक्षा के 200 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *