सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प शांति के नए युग की स्थापना में सेतु बने मीडिया : मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी तकनीक के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांत जरूरी: मधुकर द्विवेदी हम अंदर से ब्रांडेड बनें और हमारे कंटेंट से समाज को नई दिशा मिले: सरफराज सैफी ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र
मानसरोवर आइसोलेशन में 95 प्रतिशत से ज्यादा रिकवरी

मानसरोवर आइसोलेशन में 95 प्रतिशत से ज्यादा रिकवरी

मुख्य समाचार राजस्थान

आबू रोड, निसं। वैसे तो करोना देश और राज्य के अलावा जिले में काफी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन ठीक होने वाले लोगों की ज्यादा संख्या भी खुशी देने वाली है। पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग ठीक हो रहे है। लेकिन संभाग का सबसे बड़ा कोविड केयर सेन्टर आबू रोड के किवरली स्थिति ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा दिया गया मानसरोवर आईसोलेसन केन्द्र है। 8 सौ बेड और बेहतरीन सुविधाओं वाले इस आईसोलेसन केन्द्र में मेडिसीन, मेडिकेसन, मेडिटेशन और योग तथा आध्यात्मिक परिवेश ने चमत्कार कर दिया है। यहॉं अब तक एक हजार से ज्यादा रोगियों को भर्ती किया गया था। परन्तु अभी तक एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। शुक्रवार को 137 कोविड मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। मानसरोवर चिकित्सा प्रभारी डॉ सलीम तथा सुखवीर सिंह ने ताली बजाकर लोगों को विदायी दी। शुक्रवार को डिस्चार्ज होने वाले में ज्यादातर लोग ब्रह्माकुमारीज संस्थान के है जो कुछ दिन पहले ही पाजिटिव आये थे। बाकी लोग रेवदर, आबू रोड ओर पिण्डवाड़ा के है।  

कोरोना प्रभावितों को विदायी करते पदाधिकारी    

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मानसरोवर आईसोलेसन केन्द्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ सलीम ने बताया कि यहॉं जो भी पेशेन्ट आते है वे बहुत ही खुश होकर जाते है। क्योंकि यहॉ का वातावरण बहुत ही शुद्ध, सात्विक और आध्यात्मिक होने के कारण बहुत जल्दी रिकवरी हो रही है। अभी तक यहॉं एक भी मौत नहीं हुई है।
खान पान और आध्यात्मिक वातावरण से मददः मानसरोवर आइसोलसन केन्द्र में आने वाले सभी कोविड प्रभावितों के भोजन, चाय तथा नाश्ता ब्रह्माकुमारीज संस्थान कर रही है। आध्यात्मिक वातावरण और स्वच्छता, योग, राजयोग तथा सात्विक भोजन से लोगों को ज्यादा लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *