सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक
असम के मुख्यमंत्री हेमंत शर्मा ने किया गुवाहाटी सेवाकेंद्र का दौरा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत शर्मा ने किया गुवाहाटी सेवाकेंद्र का दौरा

असम राज्य समाचार

कोविड महामारी दौरान ब्रह्माकुमारियों की सेवा की सराहना

शिव आमंत्रण, गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्वा शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद ब्रह्माकुमारीज के गुवाहाटी सेवाकेंद्र का दौरा किया। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान ब्रह्माकुमारियों की सकारात्मक भूमिका की सराहना की और भविष्य की सेवाओं में यदि कोई आवश्यकता हुई तो मदद का भी आश्वासन दिया।
गुवाहाटी उप-क्षेत्र की प्रभारी बीके शीला, नलबाड़ी, बारपेटा की प्रभारी जोनाली, बस्का सेवाकेंद्र से बीके विजय गुप्ता, अध्यक्ष, असम वित्तीय निगम लिमिटेड, गुवाहाटी, बीके मौसमी न्यू गुवाहाटी सेंटर की प्रभारी बीके पंचतपा, बीके उद्धव सैकिया और बीके रोमेन उपस्थित थे।
गुवाहाटी में रिट्रीट सेंटर के निर्माण के लिए सरकारी भूमि के आवंटन के लिए मुख्यमंत्री को बीके बहनों ने धन्यवाद दिया और उन्हें ब्रह्माकुमारियों की सेवाओं के बारे में अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *