सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
ब्रह्मपुत्र पीस वैली रिट्रीट सेंटर का लोकार्पण

ब्रह्मपुत्र पीस वैली रिट्रीट सेंटर का लोकार्पण

असम राज्य समाचार

सुशील लोहिया और परिवार ने किया भूदान

शिव आमंत्रण, तिनसुकिया।आसाम के तिनसुकिया में ब्रह्मपुत्र पीस वैली रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन तिनसुकिया सबज़ोन प्रभारी बीके सत्यवती, ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, शिवसागर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके रजनी के हस्त कमलों से संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह के बाद ब्रह्मपुत्र पीस वैली रिट्रीट सेंटर में 26 कुमारियों का भव्य रूप से समर्पण समारोह आयोजित किया गया जिसकी शुरूआत केक कटिंग तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से की गई।
भूदान करके सहयोग देने वाले सुशील लोहिया और उनके परिवार को कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने बधाई दी। इस खास कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत अहमदाबाद की अंबावाड़ी सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शारदा ने सभी समर्पित होने वाली बीके बहनों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके द्वारा किए गए त्याग, तपस्या व ईश्वर के प्रति समर्पण भाव को देखकर बेइंतेहा खुशी ज़ाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *