सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
मेडिटेशन से आती है मन और बुद्ध को नियंत्रित करने की कला: राजयोगिनी जयंती दीदी ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय पहुंचे देशभर से राजा-महाराजाओं के वंशज दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित पत्रकार अपने जीवन में अध्यात्म और योग को शामिल करें: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी सात देशों के 2700 धावकों ने लगाई दौड़, दो हजार फिनिश पाइंट तक पहुंचे
60 सुरक्षा कर्मियों ने लिया व्यसनमुक्ति का दृढ़ संकल्प - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
60 सुरक्षा कर्मियों ने लिया व्यसनमुक्ति का दृढ़ संकल्प

60 सुरक्षा कर्मियों ने लिया व्यसनमुक्ति का दृढ़ संकल्प

ओड़ीशा राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, राउरकेला। ओडि़शा के राउरकेला सेवाकेंद्र द्वारा मेरा भारत व्यसनमुक्त भारत अभियान के तहत एनआईटी के सुरक्षा बल कर्मियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बीके राजीव, बीके चितरंजन और बीके धनंजय ने सुरक्षाकर्मियों को राजयोग के लाभ बताए और नशामुक्त जीवन बनाने की दृढ़ प्रतिज्ञा कराई।
इस कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति की विस्तृत जानकारी प्रोजेक्टर शो के माध्यम से देते हुए सभी को सहज राजयोग का अभ्यास भी करवाया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा करीब 60 सुरक्षा कर्मियों ने यह दृढ़ संकल्प भी लिया की इस जहर को अपने जीवन में कभी स्वीकार नहीं करेंगे एवं अपने प्रियजनों को भी इससे बचाएंगे। इस मौके पर सभी ने राजयोग सीखने की इच्छा भी उजागर की।
कार्यक्रम का संचालन बीके राजीव सहित बीके चित्तरंजन और बीके धनंजय ने संपन्न किया। सभी आमंत्रित मेहमानों को बीके उर्वशी ने ईश्वरीय उपहार देकर राजयोग को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हुए सभी का मुख मीठा करवाया।
यह कार्यक्रम एनआयटी कैम्पस में सुरक्षा कर्मियों के आवासीय ब्लॉक में रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *