सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
मेडिटेशन से आती है मन और बुद्ध को नियंत्रित करने की कला: राजयोगिनी जयंती दीदी ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय पहुंचे देशभर से राजा-महाराजाओं के वंशज दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित पत्रकार अपने जीवन में अध्यात्म और योग को शामिल करें: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी सात देशों के 2700 धावकों ने लगाई दौड़, दो हजार फिनिश पाइंट तक पहुंचे
अचीविंग सक्सेस लीडिंग कार्यक्रम - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
अचीविंग सक्सेस लीडिंग कार्यक्रम

अचीविंग सक्सेस लीडिंग कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

सिंगापुर। ऑस्ट्रेलिया में ब्रह्माकुमारीज के डायरेक्टर बीके चार्ली 5 दिवसीय प्रवास पर सिंगापुर पहुंचे जहां स्थानीय बीके मेम्बर्स ने उनका हार्दिक स्वागत किया। उनके आगमन पर ब्रह्माकुमारीज़ के सम्पर्क में रहने वाले लोगों के लिए बेदोक के सिंगापुर सिलट फेडरेशन में एक इवेंट आयोजित हुआ, जिसमें 500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। इस आयोजन में परिवारों के वरिष्ठ सदस्यों से लेकर नन्हें बच्चों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की, जहां उन्हें बीके चार्ली ने अचीविंग सक्सेस लीडिंग विषय के तहत जीवन जीने के कई प्रेरणादायी टिप्स दिए। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से भोजन की व्यवस्था भी प्रदान की गई थी जिसकी तैयारी में सिंगापुर में ब्रह्माकुमारीज़ की नेशनल कॉर्डिनेटर बीके भारती समेत प्रत्येक सदस्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी क्रम में मेडिटेशन, माइंड फुलनेस विषय के अन्तर्गत आयोजित पब्लिक कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को बीके चार्ली ने अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों से लाभान्वित किया। आगे सिटी बैंक समेत अन्य कई स्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी