सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्रों पर मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजली

ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्रों पर मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजली

मुख्य समाचार
  • ब्रह्माकुमारीज़ के डायमंड जुबली समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री ने लिया था भाग।

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। आर्थिक सुधारों के महानायक, दृढ़ संकल्प से भारत को एक नई राह दिखाने वाले 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ने शोक व्यक्त किया है। संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी ने शोक संदेश भेजते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी का जीवन सादगी और उच्च विचार से ओतप्रोत था। आपके नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए। आपके निधन से देश ने एक विद्वान, महान शख्सियत को खो दिया है। देश की उन्नति में आपके द्वारा किए गए कार्यों को सदा याद रखा जाएगा। ऐसी महान विभूति को ब्रह्माकुमारीज़ परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजली। साथ ही संस्थान के देश-विदेश में स्थित सेवाकेंद्रों पर मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई।

संस्थान के महासचिव राजयोगी बीके बृजमोहन भाई पूर्व प्रधानमंत्री से आध्यात्मिक चर्चा करते हुए।

बता दें कि ब्रह्माकुमारीज़ के दिल्ली में आयोजित डायमंड जुबली समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री ने भाग लेकर सभी को सकारात्मक व श्रेष्ठ कर्म करने का संदेश देते हुए आध्यात्मिकता को अपनाने पर जोर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *