सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी यहां हृदय रोगियों को कहा जाता है दिलवाले आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज थीम पर होंगे आयोजन ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू दादी को डॉ अब्दुल कलाम वल्र्ड पीस तथा महाकरूणा अवार्ड का अवार्ड एक-दूसरे को लगाएं प्रेम, खुशी, शांति और आनंद का रंग: राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी इस विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की साक्षी रही हूं: दादी रतनमोहिनी
जो लोग देश को डिस्टर्ब करना चाहते है उन्हें जरूर सबक मिलेगा - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
जो लोग देश को डिस्टर्ब करना चाहते है उन्हें जरूर सबक मिलेगा

जो लोग देश को डिस्टर्ब करना चाहते है उन्हें जरूर सबक मिलेगा

मुख्य समाचार

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की साईकिल रैली में आये जवानों को किया सम्बोधित

शिव आमंत्रण/आबू रोड, 18 अक्टूबर, निसं कश्मीर में 370 धारा थी उसे कोई भी हाथ नहीं लगाता था, हर कोई डरता था लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अुगवाई में हटने से कश्मीर में शंाति और विकास हो रहा है। देश और कश्मीर की शांति भी पसंद नहीं आ रही है। जो लोग देश को डिस्टर्ब करना चाहते है उन्हे जरूर सबक मिलेगा। उक्त उदगार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने व्यक्त किये। वे देश की आजाद के अमृत महोत्सव के तहत लेह से गुजरात के केवडिय़ा तक जाने वाली आईटीबीपी के जवानों की साईकिल रैली को झंडी दिखाने के बाद कही।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के जवान देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर डटें रहते है, हिमालय जैसी दुर्गम स्थानों पर सरहद की रक्षा करते हैं। इस तरह की रैली से देश भक्ति और देश निर्माण को मजबूती मिलेगी। हम सबको मिलकर हौसला आफजाई करना चाहिए। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की बहने देश और दुनिया भर में श्रेष्ठ रीति नीति, सदभाव, संस्कार का विकास कर रही है। इससे जीवन अ‘छा बनता है। निश्चित ही इससे समाज में एक सकारात्मक बदलाव आयेगा। यहॉं का मंत्र है अ‘छा सोचो श्रेष्ठ सोचो। सचमुच हम जैसा सोचते है वैसा ही हमारे सामने आता है। इसलिए हमें हमेशा सकारात्मक सोचना चहिए।
देश के प्रधानमंत्री की तारीफ करते करते हुए कहा कि यदि करोना काल जैसी परिस्थितियों में प्रधानमंत्री जैसा नेता नहीं होता तो बहुत मुश्किल हो सकती थी। लेकिन उन्होंने देश को इस मुश्किल से बाहर निकाला। हम सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।
कार्यक्रम में साईकिल रैली के कोआर्डिनेटर तथा आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट अजय शर्मा ने कहा कि हम सबका यही प्रयास है कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों, जवानों तथा देश के प्रति श्रेष्ठ भावना पैदा हो। लोग देश के लिए अ‘छा सोचें। यह रैली जरूर इस क्षेत्र में मददगार सिद्ध होगी। कार्यक्रम में आबू रोड रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान समाज में बदलाव का अ‘छा कार्य कर रही है। यहॉं से पूरे विश्व में हमारे प्रदेश और देश का नाम हो रहा है।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके संतोष ने कहा कि राजयोग ध्यान से हमारा जीवन अ‘छा बन जाता है। इसलिए प्रतिदिन इसे अपनायें। संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने कहा कि हमारे देश के जवानों से ही हमारा देश सुरक्षित है। लेकिन मनुष्य मन के अन्दर व्याप्त बुराईयों से भी सुरक्षा करनी है।
इस अवसर पर माउण्ट आबू उपखण्ड अधिकारी अभिषेक सुराणा, महिला प्रभाग की मुख्यालय संयोजक डॉ बीके सविता, बीके शिविका, बीके विवेक समेत कई लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में तहसीलदार रामस्वरूप जौहर, उपपुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार, सदर थानाधिकारी बलभद्र सिंह, माउण्ट आबू थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा, आरआई सुखराज, डॉ बनारसी, ज्ञानामृत के प्रधान सम्पादक बीके आत्म प्रकाश समेत कई लोग उपस्थित थे।
साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर गुजरात के केवडिय़ा जाने के लिए रवाना किया। साथ ही संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *