सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की सेवाएं सराहनीय: मंत्री मीणा

ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की सेवाएं सराहनीय: मंत्री मीणा

मुख्य समाचार
  • कैबिनेट कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय
  • मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
  • शिव भोलानाथ का भंडारा सहित शांतिवन का किया अवलोकन

शिव आमंत्रण,आबू रोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में शनिवार को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दादी ने मंत्री मीणा का शॉल पहनाकर और परमात्मा का स्मृति चिंहृ भेंट कर स्वागत किया। चर्चा में मंत्री मीणा ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान सराहनीय सेवा कर रहा है।
एक सवाल के जवाब में कला एवं संस्कृति प्रभाग की अध्यक्षा बीके राजयोगिनी चंद्रिका दीदी ने बताया कि श्वेत वस्त्र शांति और पवित्रता का प्रतीक होता है। इसलिए ब्रह्माकुमारीज़ में सभी भाई और बहनें श्वेत वस्त्र पहनते हैं। संस्थान के ज्ञान का मुख्य फाउंडेशन पवित्रता है। इसमें समर्पित भाई और बहनें ब्रह्मचर्य व्रत लेकर परमात्मा की सेवा में जीवन समर्पित करते हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि साधु-संत तपस्वी हैं, आप महातपस्वी हो।
पीआरओ बीके कोमल ने बताया कि संस्थान द्वारा सामाजिक कल्याण के लिए देशभर में अभियान चलाए जा रहे हैं। नशामुक्त भारत अभियान से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मंत्री ने शिव भोलानाथ का भंडारा के भ्रमण के दौरान कहा कि यह बहुत ही आधुनिक बना है। यहां की साफ-सफाई, व्यवस्था सराहनीय है। इसके अलावा आपने विशाल डायमंड हॉल काे भी देखा और इसके बनने की प्रक्रिया को जाना। इस मौके पर भाजपा विधायक समाराम गरासिया, वरिष्ठ राजयोगी बीके शशिकांत सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *