सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
दादी प्रकाशमणि विजडम पार्क के प्रथम चरण का लोकार्पण, राजस्थान के ऐतिहासिक टूरिज्म पैलेस में होगा शामिल

दादी प्रकाशमणि विजडम पार्क के प्रथम चरण का लोकार्पण, राजस्थान के ऐतिहासिक टूरिज्म पैलेस में होगा शामिल

मुख्य समाचार
  • 3000+वरिष्ठ बीके पदाधिकारी मौजूद
  • 2000+लोगों की क्षमता के विशाल ऑडिटोरियम का निर्माण पूरा

विजडम पार्क की खासियत- 1-थ्रीडी थियेटर, 2-राजयोग थॉट लैब, 3-वीडियो स्टूडियो, 4-न्यूज और एनिमेशन विभाग, 5 ऊर्जा एवं जल भवन

शिव आमंत्रण, आबू रोड। १० अप्रैल २०२२ को संध्या ६ बजे ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के दादी प्रकाशमणी विजडम पार्क का प्रथम उद्घाटन फीता काटकर करते हुए बीके जयन्ति दीदी, बीके संतोष दीदी, बीके चक्रधारी दीदी, बीके राज दीदी एवं बीके मृत्युंजय भाई सहित कई अन्य भाई-बहनें।

शिव आमंत्रण, आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के दादी प्रकाशमणि विजडम पार्क के प्रथम चरण के लोकार्पण के साथ यह आमजन के अवलोकन के लिए खोल दिया जाएगा। पार्क में दो हजार लोगों की क्षमता के विशाल ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसके पूर्ण होने पर माउंट आबू आने वाले टूरिस्ट पानी की लहरों और संगीत की धुन के बीच आध्यात्म की गहराइयों से रुबरु हो सकेंगे। इस पार्क को राजस्थान सरकार ने टूरिज्म प्लेस में शामिलकरने की भी योजना बनाई है। यह राजस्थान का पहला ऐसा पार्क होगा जहां पानी की लहरों पर गीत-संगीत के माध्यम से योग-राजयोग का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में संस्थान केमहासचिव बीके निर्वैर, अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, अतिरिक्त मुख्प्रशासिका बीके जयंती, बीके संतोष, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय सहित संस्थान के देश-विदेश से पधारे तीन हजार से अधिक वरिष्ठ बीके भाई-बहनें मौजूद रहे। इस दौरान मधुबन न्यूज के ऑफिस, थ्रीडी वीडियो स्टूडियो सहित बाबा कमरे का लोकार्पण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *