सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
हम सभी के पास अपने जीवन को आकार देने और भाग्य बनाने की शक्ति है: रेवती कांत सभी बीमारियों की एक ही दवा है राजयोग मेडिटेशन: स्वामी प्रेमानंद गिरी महाराज आज समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की बहुत आवश्यकता है: राजयोगी करुणा भाई इस बार अपने व्यक्तित्व को नया रूप देने का संकल्प करें: राजयोगिनी बीके जयंती दीदी हमारे अंतर्मन का दीप सदैव प्रज्वलित रहे: मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी देश-विदेश में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्रों पर उमंग-उत्साह से मनाई जाएगी योगमय दीपावली अधिकार पद से मिलता है, सम्मान आचरण से अर्जित होता है: मंत्री डॉ. मंजू बाघमार
ग्लोबल मे आक्सीजन प्लांट के लिए सुधीर जैन ने किया बीस लाख रु. दान

ग्लोबल मे आक्सीजन प्लांट के लिए सुधीर जैन ने किया बीस लाख रु. दान

मुख्य समाचार

शिव आमंत्रण, माउंट आबु। कोरोना के इस महासंकट में लोगों की अधिकतर जाने आक्सीजन की कमी के कारण जा रही है। सिरोही जिला भी इससे प्रभावित है। ग्लोबल अस्पताल में भी भर्ती मरीजों को आक्सीजन की कमी के कारण दूसरे अस्पतालों में भेजना पड़ रहा है। ऐसे में माउण्ट आबू के समाजसेवी सुधीर जैन ने ग्लोबल हास्पिटल में आक्सीजन का प्लांट लगाने के लिए माउण्ट आबू एसडीएम के जरिए बीस लाख का सहयोग दिया है। अब इससे लोगों के इलाज में आसानी होगी।
ग्लोबल अस्पताल में तीस बेड कोरोना मरीजों के लिए रखा गया है। जबकि आबू रोड ट्रोमा सेन्टर में भी 30 बेड के साथ मरीजों का नि:शुल्क इलाज चल रहा है। ऐसे में आक्सीजन की खपत दोगुनी हो गयी है। ऐसे में भामाशाह सुधीर जैन का प्रयास निश्चित तौर पर दूसरों की जान बचाने में सहज होगा। इसलिए यह प्लांट दो दिन में तैयार हो जायेगा। जिससे प्रतिदिन 15 सिलिंडर आक्सीजन प्रतिदिन उप्तादित करेगा। इससे पूरे अस्पताल की पूर्ति तो नहीं हो सकेगी लेकिन आक्सीजन की कमी नहीं होगी।
एंकर: भामाशाह सुधीर जैन ने आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए बीस लाख का चेक एसडीएम अभिषेक सुराना को भेंट किया। एसडीएम सुराणा ने यह राशि ग्लोबल अस्पताल को भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *