सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी यहां हृदय रोगियों को कहा जाता है दिलवाले आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज थीम पर होंगे आयोजन ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू दादी को डॉ अब्दुल कलाम वल्र्ड पीस तथा महाकरूणा अवार्ड का अवार्ड एक-दूसरे को लगाएं प्रेम, खुशी, शांति और आनंद का रंग: राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी इस विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की साक्षी रही हूं: दादी रतनमोहिनी
राष्ट्र विकास, सामाजिक परिवर्तन में मीडिया निभाये अहम भूमिका - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
राष्ट्र विकास, सामाजिक परिवर्तन में मीडिया निभाये अहम भूमिका

राष्ट्र विकास, सामाजिक परिवर्तन में मीडिया निभाये अहम भूमिका

मुख्य समाचार
  • आज ज्ञान सरोवर के हार्मनी हॉल में आर इ आर एफ की भगिनी संस्था ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग द्वारा एक अखिल भारतीय मीडिया सम्मेलन का दीप प्रज्वलन करके उद्घाटन सम्पन्न किया गया
  • आज के सम्मेलन का विषय था राष्ट्रीय विकास में मीडिया का दायित्व।
  • इस सम्मेलन में भारत के सभी प्रांतों से करीब ५०० मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।

शिव आमंत्रण,माउंट आबू, 06 मई : प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभाग द्वारा 4 वर्ष के अंतराल पर ज्ञान सरोवर आबू पर्वत में आयोजित मीडिया सम्मेलन के उदघाटन सत्र को संबोधन करते हुए भारतीय दूर संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि मीडिया को सत्य के मार्ग पर चलते हुए समाजिक बुराईयों को उजागर करना चाहिये। देश के विकास में अपनी जिम्मेवारी के निर्वहन के लिये स्वतंत्रता पूर्व की पत्रकारिता के आदर्श सामने रखने होंगे। जनता का हित सर्वोपरि मानते हुए हम मौलिक अधिकारों की रक्षा का दायित्व निभायें।
सोशल मीडिया के प्रसार की चुनौतियों की चर्चा के साथ प्रो. द्विवेदी ने बापू गांधी के तीन उपदेशों को नया रूप देते हुए कहा कि यदि बुरा ना टाईप करो, ना लाईक करो और ना ही शेयर करो का सिद्धांत अपनायेंगे तो सोशल मीडिया अपने आप सुधर जायेगा।

चंडीगढ से आई सिमोनी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्यांगन अकादमी खडगपुर से आये कलाकारों ने श्री गणेश वंदना से किया जबकि औपचारिक उदघाटन में गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किये।
मीडिया प्रभाग के मुख्यालय समन्वयक शान्तनू भाई ने स्वागत संबोधन में कहा कि हमारा नारा स्व: परिवर्तन से विश्व परिवर्तन है। हमारा विश्वास है कि आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने से कई समस्याएं अपने आप सुलझ जाती है। मूल्यानिष्ठ मीडिया विश्व परिवर्तन में अहम भूमिका निभा सकता है।
बफरिंग मीडिया टैक्रोलॉजी मुंबई के सह संस्थापक व निदेशक अमित वाधवानी ने कहा कि भारत में सोशल मीडिया हर घर पर हावी हो रहा है जबकि चीन में आधी आबादी सोशल मीडिया से वंचित है। न्यूज चैनलों में समाचार प्रस्तुति के साथ लोग मंनोरंजन की उम्मीद करने लग पड़े हैं। ऐसे अनेक स्थानीय स्तर के समाचार पत्र उभर कर आ रहे हैं जिनमें 90 प्रतिशत तक पेड न्यूज होती है और लोग उससे भ्रमित हो जाते हैं। न्यूज चैनलों पर राजनीति हावी हो रही है। लेकिन हमारी मान्यता है कि मीडिया के पास जो जादुई शक्ति है उसका सदुपयोग होना चाहिये। इंडिया टूडे दूर संचार संस्थान के निदेशक डा. धु्रव ज्योति पाटी ने कहा कि कोरोना काल में मीडिया ने सरकार और जनता के बीच पुल का काम करते हुए बढिया भूमिका निभाई। डिजीटल मीडिया की चुनौतियों के बावजूद प्रिंट मीडिया को लोकतंत्र के विकास में संवेदनशील भूमिका निभाते रहना चाहिये।
अंतर्राष्ट्रीय पहलवान व बालीवुड अभिनेता संग्राम सिंह ने कहा कि सकारात्मकता के मार्ग पर चलकर मीडिया राष्ट्र विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष करूणा भाई व ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त प्रमुख डा. निर्मला दीदी ने आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेंट की।

ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया विंग के चेयरपर्सन राजयोगी करुणा भाई जी ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अपना उदगार रखा। आपने सभी का आभार प्रकट किया तथा कहा की हम चाहते हैं की आप सभी अपने बिजी जीवन में से थोड़ा सा वक्त यहां राजयोग की अनुभूति करें। इस अभ्यास से आप खुद को चार्ज करके समाज केलिए बड़ा कार्य करें।
आपने बताया की हम सभीराजयोगी अमृत वेला ४ बजे सुबह उठ कर परमात्मा से शक्ति लेकर ईश्वरीय सेवा करते हैं और आप सभी से भी हम ऐसा ही अनुरोध कर रहे हैं।
ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राज योगिनी निर्मला दीदी जी ने कहा की मीडिया सिर्फ जानकारी प्रदान करने का साधन नहीं है बल्कि समाज का कल्याण कर सकता है और अकल्याण भी। राम राज्य में राजा और प्रजा एक समान थे। आज वैसा नहीं है। आज लोगों को अपने अंदर बदलाव लाना है। अपना एम्पावरमेंट करना होगा। तभी समाज में चेंज आएगा। मीडिया लोगों को इस क्षेत्र में नेतृत्व दे सकता है।

आई आई एम् सी दिल्ली के महा निदेशक प्रो संजय द्विवेदी ने आये हुए पत्रकारों को भाग्य शाली बताया और कहा की हम सभी परमात्मा के बुलावे पर यहां आये हुए हैं। हम सभी का विश्वास है की सत्य विजयी होगा। हमें सत्य पर चलना है। अगर हम सत्य के मार्ग पर नहीं चलेंगे तो कौन चलेगा ! मीडिया विश्व मंगल के लिए है , लोक मंगल के लिए है। मीडिया नामक इस टूल को बेहतर करना है। मीडिया बदलाव ला सकता है। ऐसा अनेक बार हो चुका है। जनता को अपग्रेड करना भी हमारा दायित्व है। आपने सोशल मीडिया की शक्ति के बारे में विस्तार से बताया। आज मीडिया की शक्ति को सही सही समझ कर इसका उचित प्रयोग किया जाना चाहिए।
मीडिया विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर भ्राता शांतनु ने पधारे हुए सभी लोगों का हार्दिक स्वागत किया। आपने बताया की इस सम्मेलन में कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक से प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। आपने यह भी बताया की ब्रह्माकुमारीज़ की मान्यता यही है की हम स्व परवर्तन पर जोर देते हैं। हम बदलेंगे तभी जग बदलेगा।
मुंबई से बफरिंग मीडिया टेक्नोलॉजी के निदेशक भ्राता अमित वाधवानी जी ने आज के शुभ अवसर पर कहा की यह सच है की बाबा के बुलावे पर ही कोई भी यहां पहुंच सकेंगे। मैं लगातार ६ वर्षों से यहाँ आने का प्रयत्न कर रहा था मगर इस बार ही यहां पहुंच पाया। मीडिया अद्भुत कार्य कर रहा है। चाहे कितनी ही मीडिया की आलोचना हो रही हो , मगर मीडिया ने समाज के भले के लिए काफी कुछ किया है। मीडिया देश को दिशा निर्देश दे सकता है। अतः मीडिया को अपनी भूमिका का निर्वाह सही सही करना चाहिए।
इंडिया टुडे नॉएडा के मास कम्युनिकेशन के निदेशक ध्रुब ज्योति पाटिल ने कहा की मैं खुद अनेक वर्षों से यहां आना चाह रहा था मगर मुझे आज मौका मिला है। इस स्थान पर मैं विश्व बन्धुत्व पा रहा हूँ। मैं सभी मीडिया कर्मियों का अभिवादन कर रहा हूँ की वे समाज के कल्याण लिए कार्य कर रहे हैं। मीडिया चौथा खम्भा है और इस लिए यह काफी काफी जरूरी है। मीडिया को मानवीय मूल्यों का प्रसार और प्रचार समाज में करना चाहिए। मीडिया की भूमिका है लोगों का जागरण करना। आपने यह भी कहा की करना ही बनने जैसा है और यही अनिवार्य भी है।
शिक्षा प्रभाग की वाईस चेयरपर्सन रजयोगिनी शीलू दीदी जी ने राजयोग ध्यानाभ्यास के बारे में बताया और योगाभ्यास भी करवाया।

मोटिवेशनल स्पीकर और बॉलीवुड स्टार भाई संग्राम सिंह ने सर्व प्रथम ब्रह्माकुमारीज़ का आभार व्यक्त किया। आपने मीडिया से अनुरोध किया की सप्ताह में वे दो दिन सिर्फ और सिर्फ सकारात्मक न्यूज़ छापें। आपने कहा की व्यावहारिक जीवन ही श्रेष्ठ जीवन है। देश को महान बनाने के लिए पहले अपना जीवन मूल्यवान बनाओ। आज तथा कथित स्टार गुटखा आदि बेच रहे हैं। थोड़े से पैसों के लिए। यह सही नहीं है। हमारे किसान और सैनिक हमारे रोल मॉडल हैं और स्टार हैं।
डॉक्टर श्रीगोपाल नारसन द्वारा लिखित पुस्तक का राजयोगी निर्मला दीदी जी तथा राजयोगी करुणा भाई द्वारा विमोचन किया गया। नृत्यांगन डांस अकादमी द्वारा नृत्य प्रस्तुत हुआ। कुमारी सीमोनी ने भी स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
मीडिया विंग की जोनल कोऑर्डिनेटर राजयोगिनी चन्द्रकला बहन जी ने मंच का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *