सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ
आज से शुरू होगा संभाग का सबसे बड़ा ब्रह्माकुमारीज का मानसरोवर कोविड सेन्टर

आज से शुरू होगा संभाग का सबसे बड़ा ब्रह्माकुमारीज का मानसरोवर कोविड सेन्टर

मुख्य समाचार

प्रेम निवास तथा आत्म दर्शन में कारोना पाजिटिव की संख्या ज्यादा होने पर ब्रह्माकुमारीज ने की पहल
शिव आमंत्रण,आबू रोड, 22 अप्रैल, निसं। सिरोही जिले में तेजी से बढ़ते करोना मरीजों की संख्या को देखते हुए उनके बेहतर इलाज के लिए संभाग का सबसे बड़ा ब्रह्माकुमारीज संस्थान का किवरली स्थित मानसरोवर आईसोलेशन सेन्टर के गुलशन बिल्डिंग में पुन: शुक्रवार यानि आज से प्रारम्भ हो जायेगा। जिसमें आठ सौ बेड है फिलहाल पांच सौ बेड शुरू किये जायेंगे।
इससे पूर्व ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने कुछ दिन पूर्व ही तलहटी स्थित प्रेम निवास तथा आत्म दर्शन भवन उपलब्ध कराया था। जिसमें करोना मरीजों का इलाज चल रहा था। 235 बेड वाले इन दोनो भवनों में इलाज चल रहा था। लेकिन संख्या ज्यादा होने के कारण ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने पहल करते हुए किवरली स्थित मानसरोवर आईसोलसन केन्द्र को प्रशासन को मुहैय्या करायी है। जिसमें अब करोना मरीजों को इलाज शुरू हो जायेगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद, माउण्ट आबू उपखण्ड अधिकारी अभिषेक सुराणा तथा आबू रोड तहसीलदार को इसकी जानकारी दी है। इस भवन में सभी सुविधायें उपलब्ध हैं।
फरवरी में करोना मरीजों से हुआ था मुक्त: पिछले वर्ष जब करोना की केस तेजी से बढऩे प्रारम्भ हुए थे। तब ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने इसे करोना मरीजों के इलाज के लिए दिया था। जिसमें तकरीबन 11 महीने तक इसमें करोना मरीजों का इलाज चला और फरवरी में यह करोना मुक्त हो गया था। जिसका ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने रंगरोगन कर योग साधना का कार्यक्रम प्रारम्भ कर दिया था। परन्तु दो महीने बाद ही करोना के केस तेजी से बढऩे के कारण ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने इसे प्रशासन को दिया है।
99 प्रतिशत रहा था रिकवरी रेट: पिछले वर्ष करोना काल में यहॉं पर करोना मरीजोंं का रिकार्ड 99.2 प्रतिशत रिकवरी रहा।
मेडिटेशन और अध्यात्म का माहौल: इस मानसरोवर आईसोलेसन सेंन्टर में मेडिसीन के साथ मेडिटेशन और अध्यात्म के लिए भी प्रेरित किया जाता रहा है जिससे सकारात्मक माहौल के कारण मरीज जल्दी ठीक हो जाते हैं।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर: किवरली के पास बनास नदी के किनारे बने 6 मंजिला भवन में स्वच्छता और हवा का बेहतरीन वेटिंलेशन है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *