सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ
छत्तीसगढ़ में माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी को रक्षासूत्र बाँधकर रक्षाबन्धन पर्व मनाया

छत्तीसगढ़ में माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी को रक्षासूत्र बाँधकर रक्षाबन्धन पर्व मनाया

छत्तीसगढ़ राज्य समाचार

शिव आमंत्रण,रायपुर (छ.ग.): छ.ग. की राजधानी रायपुर में माननीय राज्यपाल बहन अनुसूईया उइके जी को राजभवन में  एवं माननीय मुख्यमंत्री भ्राता भूपेश बघेल जी उनके निवास पर जाकर इन्दौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के द्वारा रक्षा सूत्र  बाँधकर रक्षाबन्धन का त्यौहार मनाया गया। माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी ने अपने अपने निवास में बड़ी ही आत्मियता के साथ स्वागत किया। सबसे पहले उन्हें राखी भी बहनों ने बाँधी।

माननीय राज्यपाल महोदया छिन्दवाड़ा में अपने स्टूडेण्ट लाईफ से ही ब्रह्माकुमारी संगठन के सम्पर्क में रही हैं। उन्होंने कमला दीदी से निवेदन करके उन्हें राखी बाँधी और शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया।
उल्लेखनीय है कि इस दौरान राज्यपाल महोदया ने कमला दीदी के साथ ग्रुप में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को जिसमें ब्र.कु. सविता दीदी, वनिषा दीदी, मीडिया प्रभारी ब्रह्माकुमार हीरेन्द्र भाई और महेश भाई को भी राखी बाँधने के पश्चात शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
कोविड-१९ के कारण अन्य वी आई पीज को व्यक्तिगत रूप से राखी बाँधने की बजाय एक सुन्दर पत्र के साथ राखी और मिठाई भेजी गई। ओमशान्ति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *