सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ
विधिपूर्वक खेती करे तो सफलता है हमारा जन्मसिध्द अधिकार

विधिपूर्वक खेती करे तो सफलता है हमारा जन्मसिध्द अधिकार

गुजरात राज्य समाचार

आत्म निर्भर कृषि ट्रेनिंग में व्यक्त विचार

शिव आमंत्रण, मेहसाना। गुजरात के मेहसाना सेवाकेंद्र और कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा आत्म निर्भर कृषि ट्रेनिंग का आयोजन उत्तर गुजरात क्षेत्र के किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु किया गया जिसका विषय रहा एरंडी फसल की यौगिक खेती। इस अवसर पर प्रभाग के उपाध्यक्ष बीके राजू ने किसान भाइयों से शाश्वत यौगिक खेती एवं खेती में योग का प्रयोग कैसे करें उसकी विधि साझा की और उनमें उमंग-उत्साह भर जीवन की नई शुरूआत करने का आहवान किया। वहीं दांतीवाड़ा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. एम जी चौधरी ने जैविक खेती एवं एरंडी के फसल के बारे में अपने अनुभव बताए।
बीके राजू ने कहा, कोई भी चीज की सिध्दि के लिए विधि को जानना बहुत जरूरी होता है। तो जो भी हमारे वैज्ञानिक खेती करने की भिन्न विधियां बताते है उसके अनुसार हम विधिपूर्वक खेती करते है तो सफलता तो हमारा जन्मसिध्द अधिकार है। लेकिन ब्रह्माकुमारीज में सिखाया जानेवाला राजयोग एक ऐसी सुंदर विद्या है पवित्र विचारों के द्वारा फैलाये प्रकंपन जलवायु परिवर्तन में अच्छी खासी मदद करते है।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इह्लको कारडेट कलोल के ट्रेनिंग ऑफिसर बीके जिग्नेश ने किसानों के प्रश्नों का समाधान बताया। बीके शीतल ने कॉमेंट्री द्वारा योग की अनुभूति कराई। अंत में प्रभाग की अध्यक्षा बीके सरला ने भी अपनी प्रेरणाएं दी और बीके चंद्रेश ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *