सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
मेडिटेशन से आती है मन और बुद्ध को नियंत्रित करने की कला: राजयोगिनी जयंती दीदी ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय पहुंचे देशभर से राजा-महाराजाओं के वंशज दादी ने जीवनभर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया: राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित पत्रकार अपने जीवन में अध्यात्म और योग को शामिल करें: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी सात देशों के 2700 धावकों ने लगाई दौड़, दो हजार फिनिश पाइंट तक पहुंचे
गृहमंत्री अमित शाह 17 अप्रैल को आएंगे ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय शांतिवन - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
गृहमंत्री अमित शाह 17 अप्रैल को आएंगे ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय शांतिवन

गृहमंत्री अमित शाह 17 अप्रैल को आएंगे ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय शांतिवन

मुख्य समाचार
  • सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन और संस्थान की वार्षिक थीम- विश्व एकता और विश्वास के लिए राजयोग ध्यान का करेंगे शुभारंभ
  • पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी को देंगे श्रद्धांजली

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन आएंगे। उनके आगमन को लेकर शांतिवन में जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला और एएसपी प्रभु दयाल ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लेकर बैठक ली। साथ ही सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गृहमंत्री शाह मानपुर हवाई पट्टी से सड़क मार्ग द्वारा शांतिवन पहुंचेंगे, जहां डायमंड हॉल में आयोजित सम्मेलन में संस्थान की इस वर्ष की थीम- विश्व एकता और विश्वास के लिए राजयोग ध्यान का राष्ट्रीय शुभारंभ करेंगे।

जिला प्रशासन  के अधिकारियों ने शांतिवन का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। 

राष्ट्रीय सम्मेलन में भी लेंगे भाग-
डायमंड हाल में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह सुरक्षा सेवा प्रभाग के चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भी शुभारंभ कर सेना के अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में देशभर से तीनों सेनाओं के अधिकारी, जवान, आईपीटीबी, सीआरएफ, सीआईएसएफ के जवान भाग ले रहे हैं। यहां सभी को चार दिन तक माइंड पावर और मेडिटेशन की बेसिक टेक्निक राजयोग एक्सपर्ट द्वारा बताई जाएगी।

दादी रतनमोहिनी को देंगे श्रद्धांजली-
संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी के देवलोकगमन पर गृहमंत्री शाह श्रद्धासुमन अर्पत करेंगे। नवनियुक्त मुख्य प्रशासिका बीके मोहिनी दीदी और अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बीके मुन्नी दीदी का शॉल पहनाकर स्वागत और सम्मान करेंगे।  

अधिकारियों ने सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा-
गृहमंत्री के आगमन को लेकर मंगलवार को शांतिवन के दादी कॉलेज में जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला और एएसपी प्रभु दयाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर शांतिवन में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर डीएसपी गोमाराम चौधरी, माउंट आबू एसडीएम अंशु प्रिया, आबू रोड एसडीएम शंकरलाल मीणा, बीडीओ पुखराज सरेल, आबू रोड तहसीलदार मंगनाराम मीणा, देलदर तहसीलदार, माउंट आबू आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित, सदर थानाधिकारी व अन्य अधिकारी सहित ब्रह्माकुमारीज़ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने मानपुर हवाई पट्‌टी का भी निरीक्षण कर व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। बैठक व्यवस्था से लेकर हर चीज को बारीकी से परखा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *