सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
थॉट लैब से कर रहे सकारात्मक संकल्पों का सृजन नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी यहां हृदय रोगियों को कहा जाता है दिलवाले आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज थीम पर होंगे आयोजन ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू दादी को डॉ अब्दुल कलाम वल्र्ड पीस तथा महाकरूणा अवार्ड का अवार्ड एक-दूसरे को लगाएं प्रेम, खुशी, शांति और आनंद का रंग: राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी
शांतिवन आएंगे मुख्यमंत्री, स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम को करेंगे संबोधित - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
शांतिवन आएंगे मुख्यमंत्री, स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

शांतिवन आएंगे मुख्यमंत्री, स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

मुख्य समाचार

– ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय शांतिवन से एक साथ तीन अभियान- जल जन अभियान, गोकुल गांव- सर्वांगीण विकास अभियान और श्रीअन्न मिलेट्स अभियान का करेंगे शुभारंभ
– जोर-शोर से तैयारियां जारी, सीएम सेवाओं के एक्सपो का करेंगे उद्घाटन
शिव आमंत्रण,आबू रोड।
 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 10 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में आयोजित स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार आबू रोड आ रहे हैं। इसके अलावा ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाए जा रहे जल जन अभियान, गोकुल गांव- सर्वांगीण विकास अभियान और श्रीअन्न मिलेट्स अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियाें का दौर जारी है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी दौरा कर व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी भी पिछले दिनों दौरा कर चुके हैं।
ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यकारी सचिव बीके डॉ. मृत्युंजय भाई ने बताया कि मुख्यमंत्री 10 बजे आबू रोड हवाई पट्‌टी पर पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग द्वारा शांतिवन आएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके पहली बार शांतिवन आगमन पर स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। वहीं डायमंड हाल के पीछे एक्सपो लगाई जाएगी, जिसमें संस्थान द्वारा अलग-अलग देशव्यापी अभियानों के माध्यम से की जा रही सेवाओं की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं मजदूर संघ के बैनर तले भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

एक्सपो में रहेगी इनकी प्रदर्शनी-
मेडिकल विंग द्वारा मार्च 2023 से देशव्यापी नशामुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक देश के 28 राज्यों में सात हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। लाखों लोग अभियान से जुड़कर नशामुक्ति का संकल्प ले चुके हैं। व्यापक स्तर पर अभियान को लेकर लोगों की सराहना मिल रही है। अभियान के तहत राजस्थान सहित देश के अन्य प्रदेशों में की गई सेवाओं की झलक दिखाई जाएगी।

कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग-
कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा राजस्थान सहित देश के अन्य प्रदेशों में गोकुल गांव- सर्वंागीण विकास अभियान चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ भी मुख्यमंत्री करेंगे। अभियान के तहत गांवों में ग्रामीणों को स्वच्छता से लेकर जैविक-यौगिक खेती, जैविक खाद निर्माण, नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य, राजयोग मेडिटेशन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गांवों के सर्वांगीण विकास का रोडमेप तैयार किया जाएगा। एक्सपो में प्रभाग द्वारा किसानों के लिए की जा रही सेवाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

जल जन अभियान-
संस्थान द्वारा जल संरक्षण और प्राचीन कुआं, बावड़ी, तालाब के जीर्णोद्धार, संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जल जन अभियान के तहत नए सेवा कार्यों का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। अब तक देश के अलग-अलग कोने में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा तालाब, कुओं को जीर्णोद्धार किया गया है। तालाबों को गोद लेकर उन्हें संवारा गया है। भविष्य में भी राजस्थान में जल जन अभियान को गति देने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है।

श्रीअन्न मिलेट्स अभियान-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहृान पर देशभर में श्रीअन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक संस्थाओं से लेकर सरकारी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसे देखते हुए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ने भी श्रीअन्न  के उपयोग के बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत श्रीअन्न मिलेट्स अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को प्रैक्टिकल में श्रीअन्न से बने व्यंजन बनाना सिखाया जाएगा। उन्हें श्रीअन्न का महत्व बताया जाएगा। अभियान को लेकर भी एक्सपो में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *