सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
अधिकार पद से मिलता है, सम्मान आचरण से अर्जित होता है: मंत्री डॉ. मंजू बाघमार आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुनिया में प्यार, भाईचारा और सहयोग हो: राजयोगिनी चक्रधारी दीदी क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है:  गृह मंत्री मामा नटुंग वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ब्रह्माकुमारीज़ की भूमिका महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री शेखावत देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
ब्रह्माकुमारीज़ में व्यवस्थाएं अद्भुत हैं: आयोग अध्यक्ष

ब्रह्माकुमारीज़ में व्यवस्थाएं अद्भुत हैं: आयोग अध्यक्ष

मुख्य समाचार

– राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हलधर ने किया शांतिवन का भ्रमण
– साफ-सफाई और व्यवस्थाएं देखकर की ब्रह्माकुमारीज़ मैनेजमेंट की तारीफ
शिव आमंत्रण,आबू रोड। 
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हलधर एक दिवसीय दौरे पर आबू रोड पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में भ्रमण कर सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शिविका बहन ने अध्यक्ष हलधर को शिव भोलानाथ का भंडारा विजिट कराया। यहां भंडारे में बन रहे भोजन और व्यवस्थाओं को देखकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट अद्भुत है। यहां की साफ-सफाई और मैनेजमेंट सब काबीलेतारीफ है। इस दौरा उन्होंने भंडारे में भोजन बनने से लेकर  सब्जी काटने और स्टोरेज आदि स्थानों का भ्रमण किया। बाद में शांतिवन में मुख्य स्थानों का अवलोकन किया। इस मौके पर अधिकारी-कर्मचारियों की टीम और आबू रोड सदर थाना से पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *