सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
आज समाज में सकारात्मक और प्रेरक खबरों की बहुत जरूरत है: महासचिव बीके करुणा हम सभी के पास अपने जीवन को आकार देने और भाग्य बनाने की शक्ति है: रेवती कांत सभी बीमारियों की एक ही दवा है राजयोग मेडिटेशन: स्वामी प्रेमानंद गिरी महाराज आज समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की बहुत आवश्यकता है: राजयोगी करुणा भाई इस बार अपने व्यक्तित्व को नया रूप देने का संकल्प करें: राजयोगिनी बीके जयंती दीदी हमारे अंतर्मन का दीप सदैव प्रज्वलित रहे: मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी देश-विदेश में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्रों पर उमंग-उत्साह से मनाई जाएगी योगमय दीपावली
नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी

नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी

मुख्य समाचार
  • पांच दिवसीय कोस्ट गार्ड की पर्सनॉलिटी डवलपमेंट और सेल्फ मैनेजमेंट ट्रेनिंग शुरू
  • सुरक्षा सेवा प्रभाग का आयोजन

शिव आमंत्रण,आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित कोस्ट गार्ड के लिए पर्सनॉलिटी डवलपमेंट और सेल्फ मैनेजमेंट ट्रेनिंग का शुभारंभ मनमोहिनीवन परिसर के ग्लोबल ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें कोस्ट गार्ड के अधिकारी भाग ले रहे हैं।

ग्रुप में कोस्ट गार्ड के अधिकारी व अतिथिगण।

शुभारंभ पर संयुक्त मुख्य प्रशासिका और ज्ञान सरोवर परिसर की निदेशिका राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी ने कहा कि आप सभी परमपिता परमात्मा के घर में आए हैं। यहां के आध्यात्मिक वातावरण, क्लासेस और मेडिटेशन का भरपूर लाभ लें। जीवन में सबसे जरूरी है हम जिस क्षेत्र में सेवा कर रहे हैं उसे पूरी समर्पणता और ईमानदारी से करें। आप सभी भाग्यशाली हैं कि देश की सुरक्षा की सेवा आपको मिली है। वर्तमान में सबसे जरूरी है अपने मन और बुद्धि को दूषित विचारों, नकारात्मक विचारों, भावनाओं, गलत आदतों से बचाए रखना। जैसे आप सभी ने देश की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग ली है, वैसे ही यहां आपको अपने मन की रक्षा, मन को शक्तिशाली कैसे बनाएं, आत्म विश्वास कैसे बढ़ाएं, राजयोग ध्यान आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। जीवन का कोई भी क्षेत्र हो मन का सशक्त और शक्तिशाली होना जरूरी है। यदि मन शक्तिशाली है तो समस्याएं और परिस्थितियां छोटी नजर आती हैं।

ट्रेनिंग के शुभारंभ पर संबोधित करते हुए अतिथिगण।

सुरक्षा सेवा प्रभाग के अध्यक्ष अशोक गाबा ने कहा कि ट्रेनिंग से आप सभी को जीवन में नई दिशा मिलेगी। आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग मेडिटेशन को इन पांच दिनों में गहराई से जानने का मौका मिलेगा। प्रभाग का उद्देश्य है कि देश की सुरक्षा में सर्दी, गर्मी, बारिश में सरहद पर डटे हमारे वीर जवानों, अधिकारियों के जीवन में खुशहाली लाना। उन्हें मानसिक, आध्यात्मिक रूप से सशक्त और शक्तिशाली बनाना। इसे लेकर सेमीनार, वर्कशॉप का आयोजन देश के विभिन्न फोर्स में किया जाता है। संचालन बीके श्रीनिधि भाई ने किया। स्वागत गीत बीके युगरतन भाई ने प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *