सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी

नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी

मुख्य समाचार
  • पांच दिवसीय कोस्ट गार्ड की पर्सनॉलिटी डवलपमेंट और सेल्फ मैनेजमेंट ट्रेनिंग शुरू
  • सुरक्षा सेवा प्रभाग का आयोजन

शिव आमंत्रण,आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित कोस्ट गार्ड के लिए पर्सनॉलिटी डवलपमेंट और सेल्फ मैनेजमेंट ट्रेनिंग का शुभारंभ मनमोहिनीवन परिसर के ग्लोबल ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें कोस्ट गार्ड के अधिकारी भाग ले रहे हैं।

ग्रुप में कोस्ट गार्ड के अधिकारी व अतिथिगण।

शुभारंभ पर संयुक्त मुख्य प्रशासिका और ज्ञान सरोवर परिसर की निदेशिका राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी ने कहा कि आप सभी परमपिता परमात्मा के घर में आए हैं। यहां के आध्यात्मिक वातावरण, क्लासेस और मेडिटेशन का भरपूर लाभ लें। जीवन में सबसे जरूरी है हम जिस क्षेत्र में सेवा कर रहे हैं उसे पूरी समर्पणता और ईमानदारी से करें। आप सभी भाग्यशाली हैं कि देश की सुरक्षा की सेवा आपको मिली है। वर्तमान में सबसे जरूरी है अपने मन और बुद्धि को दूषित विचारों, नकारात्मक विचारों, भावनाओं, गलत आदतों से बचाए रखना। जैसे आप सभी ने देश की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग ली है, वैसे ही यहां आपको अपने मन की रक्षा, मन को शक्तिशाली कैसे बनाएं, आत्म विश्वास कैसे बढ़ाएं, राजयोग ध्यान आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। जीवन का कोई भी क्षेत्र हो मन का सशक्त और शक्तिशाली होना जरूरी है। यदि मन शक्तिशाली है तो समस्याएं और परिस्थितियां छोटी नजर आती हैं।

ट्रेनिंग के शुभारंभ पर संबोधित करते हुए अतिथिगण।

सुरक्षा सेवा प्रभाग के अध्यक्ष अशोक गाबा ने कहा कि ट्रेनिंग से आप सभी को जीवन में नई दिशा मिलेगी। आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग मेडिटेशन को इन पांच दिनों में गहराई से जानने का मौका मिलेगा। प्रभाग का उद्देश्य है कि देश की सुरक्षा में सर्दी, गर्मी, बारिश में सरहद पर डटे हमारे वीर जवानों, अधिकारियों के जीवन में खुशहाली लाना। उन्हें मानसिक, आध्यात्मिक रूप से सशक्त और शक्तिशाली बनाना। इसे लेकर सेमीनार, वर्कशॉप का आयोजन देश के विभिन्न फोर्स में किया जाता है। संचालन बीके श्रीनिधि भाई ने किया। स्वागत गीत बीके युगरतन भाई ने प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *