सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान कर रहा है सराहनीय कार्य: भजनाराम महाराज

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान कर रहा है सराहनीय कार्य: भजनाराम महाराज

मुख्य समाचार

– संतश्री भजनाराम महाराज ने की राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात
– सोलार पावर प्लांट और सोलार रसोई का भी किया निरीक्षण

शिव आमंत्रण, आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत, राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग के संत प्रकोष्ठ मेंबर और सर्वधर्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री 1008 भजनाराम महाराज ने ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहनी से मुलाकात की। इस दौरान दादी ने महाराज का शॉल पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया और ज्ञान चर्चा की।

संयुक्त मुख्य प्रशासिका मुन्नी दीदी से की मुलाकात।

इसके बाद दादी प्रकाशमणि कॉटेज में संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मुन्नी दीदी से भी मुलाकात की। भजनाराम महाराज ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संगठन सराहनीय सेवाएं कर रहा है। यहां की व्यवस्थाएं अनुपम हैं, सीखने लायक हैं। यहां साफ-सफाई, पवित्रता का बहुत ध्यान रखा जाता है। अध्यात्म से ही दुनिया में बदलाव आएगा। अध्यात्म हमारे मन और आत्मा काे पावन बनाता है। इस दौरान वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई भी मौजूद रहे।

शिव भोलानाथ के भंडारे का अवलोकन करते हुए।

सोलार भंडारे का किया अवलोकन-
शांतिवन प्रवास के दौरान महाराज ने शिव भोलानाथ का भंडारे का अ‌वलोकन किया। यहां 20 हजार से ज्यादा लोगों को भोजन सोलार से तैयार होता है। उन्होंने भंडारे में भोजन बनने की प्रक्रिया को गहराई से समझा। बाद में सोलार पावर प्लांट पहुंचे। जहां भारत के सबसे अनोखे सूर्य की दिशा में रोट्रेट करने वाली पैनलों को देखा और प्लांट की कार्यक्षमता को समझा। बाद में कार्यकारी सचिव बीके डॉ. मृत्युंजय भाई, बीके स्नेहा बहन से भी मुलाकात की और संस्थान की सेवाओं की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *