सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ईशु दादी का जीवन समर्पण भाव और ईमानदारी की मिसाल था ब्रह्माकुमारीज़ जैसा समर्पण भाव दुनिया में आ जाए तो स्वर्ग बन जाए: मुख्यमंत्री दिव्यांग बच्चों को सिखाई राजयोग मेडिटेशन की विधि आप सभी परमात्मा के घर में सेवा साथी हैं थॉट लैब से कर रहे सकारात्मक संकल्पों का सृजन नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी यहां हृदय रोगियों को कहा जाता है दिलवाले
व्यसनमुक्त ओडिशा अभियान का राष्ट्रपति ने किया शुभारंभ - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
व्यसनमुक्त ओडिशा अभियान का राष्ट्रपति ने किया शुभारंभ

व्यसनमुक्त ओडिशा अभियान का राष्ट्रपति ने किया शुभारंभ

ओड़ीशा राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, मयूरभंज, ओडिशा। ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से चलाए जा रहे देशव्यापी व्यसन मुक्त भारत अभियान के तहत राज्यस्तरीय व्यसनमुक्त ओडिशा अभियान का शुभारंभ मयूरभंज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों को कलश सौंपकर और हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में अपनाकर जीवन से नशे को सदा- सदा के लिए दूर कर सकते हैं। आध्यात्मिक ज्ञान से हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने भी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कटक सबजोन की निदेशिका बीके कमलेश दीदी, बीके सुप्रिया बहन, मेडिकल विंग के डॉ. बनारसीलाल शाह और बीके नाथमल भाई भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *