सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
नारी शक्ति ने दिखाई ताकत, देशभर में 500 सम्मेलन आयोजित

नारी शक्ति ने दिखाई ताकत, देशभर में 500 सम्मेलन आयोजित

मुख्य समाचार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला प्रभाग की ओर से महिलाएं-नए भारत की ध्वजवाहक देशव्यापी अभियान जारी

महिलाओं में आत्म सम्मान और आंतरिक शक्तियों को जागृत करने में जुटा महिला प्रभाग

आबू रोड/राजस्थान- ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान नारी शक्ति द्वारा संचालित दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। इसकी मुखिया से लेकर संचालन और प्रबंधन के तमाम पदों पर नारी शक्ति ही जिम्मेवारी संभाल रहीं हैं। वर्तमान में संस्थान में 46 हजार से अधिक ब्रह्माकुमारी बहनें भारत सहित विश्व के 140 देशों में तन-मन-धन से समर्पित रूप से अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। ब्रह्मचर्य व्रत को धारण कर राजयोग के पथ पर चलते हुए इन बहनों का एक ही स्वप्न है स्वर्णिम भारत को इस धरा पर साकार करना। ब्रह्माकुमारी बहनों की मेहनत, लगन और त्याग-तपस्या का ही परिणाम है कि आज देश दुनिया में 15 लाख भाई-बहनें इस महाआंदोलन में सहभागी बन चुके हैं। महिला प्रभाग की ओर से ‘महिलाएं- नये भारत की ध्वजवाहक देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की थीम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 500 से अधिक सेवाकेंद्रों पर महिला समेलन, सेमीनार, रैली का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *