सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
हम सभी के पास अपने जीवन को आकार देने और भाग्य बनाने की शक्ति है: रेवती कांत सभी बीमारियों की एक ही दवा है राजयोग मेडिटेशन: स्वामी प्रेमानंद गिरी महाराज आज समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की बहुत आवश्यकता है: राजयोगी करुणा भाई इस बार अपने व्यक्तित्व को नया रूप देने का संकल्प करें: राजयोगिनी बीके जयंती दीदी हमारे अंतर्मन का दीप सदैव प्रज्वलित रहे: मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी देश-विदेश में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्रों पर उमंग-उत्साह से मनाई जाएगी योगमय दीपावली अधिकार पद से मिलता है, सम्मान आचरण से अर्जित होता है: मंत्री डॉ. मंजू बाघमार
ब्रह्माकुमारीज़ समाज में अच्छे विचारों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही: राज्यपाल

ब्रह्माकुमारीज़ समाज में अच्छे विचारों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही: राज्यपाल

हिमाचल प्रदेश
  • आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान का राज्यपाल ने किया शुभारंभ
  • पार्क के उद्घाटन पर राज्यपाल ने सेब का लगाया पौधा

शिव आमंत्रण, शिमला (हिमाचल प्रदेश)। ब्रह्माकुमारीज़ के शिमला पंथाघाटी सेवाकेंद्र में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान का शुभारम्भ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। साथ ही शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में शिव ध्वजारोहण किया गया। राज्यपाल ने सेवाकेंद्र परिसर में बनाए जाने वाले पार्क का उद्घाटन कर सेब का पौधा रोपण किया। बीके रजनी और सुनीता ने राज्यपाल का स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में राज्यपाल आर्लेकर ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मैं यहां इस पर्व को मनाने आया हूं। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा किएं गए कार्य अनुकरणीय हैं। महाशिवरात्रि का हमारे सांस्कृतिक जीवन में एक विशेष स्थान है। ब्रह्माकुमारीज संगठन समाज में अच्छे विचारों और संस्कृति को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पूर्व विधायक राजयोगी हृदय राम ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। बीके सुनीता ने महाशिवरात्रि पावन पर्व का रहस्य बताया। बीके सुनीता ने सभी आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। ब्रह्माकुमारी रजनी और सुनीता ने मुख्य अतिथि राज्यपाल को ईश्वरीय प्रसाद और सौगात प्रदान कर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *