सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
पर्यावरण को बढ़ावा देनेवाले पौधों का भीनमाल सेवाकेंद्र द्वारा किया रोपण

पर्यावरण को बढ़ावा देनेवाले पौधों का भीनमाल सेवाकेंद्र द्वारा किया रोपण

राजस्थान राज्य समाचार

क्षेमंकरी ट्रस्ट के चक्रवर्ती सिंह रावत को किया सम्मानित

शिव आमंत्रण, भीनमाल। राजस्थान के भीनमाल सेवाकेंद्र द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संदेश का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सेवाकेंद्र प्रभारी बीके गीता ने वर्तमान समय विश्व में पर्यावरण प्रदूषण, वृक्षों की घटती संख्या, आबादी विस्फोट, प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग, कार्बन डाइ ऑक्साइड का उत्सर्जन एवं विकास के नाम पर वृक्षों की बड़े पैमाने पर कटाई को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा, कि इस वर्ष संस्था की दिवंगत पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी के नाम से जामुन, दादी गुलज़ार के नाम से गूलर और अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी ईशू के नाम से इमली का पेड़ विशष रूप से लगा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे हुए जिला पंचायत प्रमुख जालौर राजेश राणा ने कहा, की कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत ने हम सबको पर्यावरण का महत्व और भी अधिक समझाया है तो हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प करें।
इस दौरान भीनमाल में वृक्षारोपण कार्य में महत्वूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षेमंकरी ट्रस्ट के चक्रवर्ती सिंह रावत को विशेष सम्मानित किया गया तथा नगरपालिका अधिशासी अधिकारी आशुतोष आचार्य एवं टीम तथा ब्रह्माकुमारीज़ के साथ मिलकर 28से अधिक पौधे लगाए गए।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका इंजीनियर कैलाश जी, प्रेमाराम जी, इंजीनियर नेनाराम, पत्रकार माणिक मल भंडारी एवं अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *