सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ
पीस ऑफ माइंड ने पूरे किये सफल 11 वर्ष

पीस ऑफ माइंड ने पूरे किये सफल 11 वर्ष

दिल्ली राज्य समाचार

करोड़ों लोगों को समझाया जीवन का सत्य

शिव आमंत्रण, दिल्ली। देश और दुनिया भर में हर घर और प्रत्येक व्यक्ति में शांति, सुकुन और आनन्द की खुशियां बिखेरने वाले दुनिया के पहले विज्ञापनमुक्त, लोक पसंद चैनल पीस ऑफ माइंड के 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन 11 वर्षों में पीस ऑफ माइंड चैनल ने लाखों, करोड़ों लोगों को उनके जीवन के सत्य को समझाया है तथा परमात्मा के समीप का और मिलन का अनुभव कराया है। चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि अग्रवाल के निर्देशन में सामान्य रुप से प्रारम्भ हुआ चैनल आज पूरे विश्व में हवा से लेकर इंटरनेट की दुनिया के जरिए फैल चुका है।
अशांति की दुनिया में मन को शांति देना एक महापुण्य का कार्य है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा संचालित पीस ऑफ माइंड चैनल अपने युवा काल में पहुंच रहा है। लेकिन इतने ही समय में यह पूरे विश्व में फैले अज्ञानता के अंधकार में आशा के किरण की रोशनी बिखेर रहा है। इस चैनल ने प्रत्येक परिवार, समाज और हर बिखरे हुए रिश्ते को जोडऩे का प्रयास किया है और इसी के माध्यम से लाखों करोड़ों लोगों ने विकट परिस्थितियों में भी मुस्कुराना सीखा है।
चैनल की खुराक और उसकी नींव ओम शांति स्टूडियो तथा गॉडलीवुड स्टूडियो के कार्यकारी निदेशक बीके हरीलाल के निर्देशन में उनकी टीम द्वारा बनाए गए बेहतरीन कंटेट से लोगों के बीच यह चैनल तेजी से लोकप्रिय हुआ है। पीस आफ माइंड चैनल की सीईओ बीके गीता और उनकी टीम के साथ गॉडलीवुड स्टूडियो की टीम को संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित नामचीन लोगों ने पीस ऑफ माइंड चैनल के 11 वर्ष पूरे होने तथा ओम शांति स्टूडियो के 16 वर्ष पूरे होने पर बधाई संदेश भेजकर अपनी शुभकामनाएं दी है ।
पीस आफ माइंड चैनल के 11 वर्ष तक निर्बाध रुप से लगातार प्रसारण और सफलता से चलाने के लिए चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि अग्रवाल तथा उनकी टीम ढ़ेर सारी बधाइयों के पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *