सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
आप सभी परमात्मा के घर में सेवा साथी हैं थॉट लैब से कर रहे सकारात्मक संकल्पों का सृजन नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी यहां हृदय रोगियों को कहा जाता है दिलवाले आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज थीम पर होंगे आयोजन ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू दादी को डॉ अब्दुल कलाम वल्र्ड पीस तथा महाकरूणा अवार्ड का अवार्ड
महिलाएं है स्नेह और शक्ति की सरिता - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
महिलाएं है स्नेह और शक्ति की सरिता

महिलाएं है स्नेह और शक्ति की सरिता

गुजरात राज्य समाचार

बीके भगवती ने दिये महिला दिन पर विचार

शिव आमंत्रण, राजकोट। राजकोट के पंचशील सेवाकेंद्र पर महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्नेह और शक्ति की सरिता महिला विषय पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्षद जया डांगर, पार्षद सोनल सेगलारा, क्षेत्रीय निदेशिका बीके भारती, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके अंजू, बीके किंजल समेत अन्य सदस्यों ने कहा, कि वर्तमान समय महिलाओं के सशक्तिकरण और उसके उत्थान की अति आवश्यकता है।
बीके भगवती ने महिलाओं को स्नेह और शक्ति की सरिता कहा। महिलाओं को अपना दैवी स्वरूप जगाने का आहवान किया और साथही सदा परमात्मा की छत्रछाया मे रहने की सलाह दी। डॉ. गौरवी ने अनेक जीवंत उदाहरण देकर नारी के शक्ति स्वरूप को पहचानने की बात कही। गीता बेन पटेल ने कहा, सत्य के मार्ग पर रहकर स्वयं को शक्तियों से भरे, सदा एक्टिव रहे।
ऐसे ही रविरत्ना पार्क सेवाकेंद्र पर भी इसी विषय के तहत महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्षद दक्षा वशानी, आशा उपाध्याय, मानव कल्याण मण्डल से गीता पटेल, सेवाकेंद्र प्रभारी बीके नलिनी समेत अन्य महिलाओं ने अनेक उदाहरण के ज़रिए नारी के शक्ति स्वरूप को पहचानने की बात कही। आगे राजकोट के शास्त्रीनगर सेवाकेंद्र पर भी आयोजित कार्यक्रम में कविता जोशी, बीके दक्षा ने कहा, कि जैसे संस्कार मां में होंगे वहीं संस्कार बच्चों में भी आते हैं इसलिए महिलाओं को अपने अंदर मूल्यों का विकास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *