सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
कॉलेज स्टूडेंट ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

कॉलेज स्टूडेंट ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

मुख्य समाचार
  • मान सरोवर में शिक्षा प्रभाग का विद्यार्थी सम्मेलन सोलफुल पांडा जारी
  • पांच दिवसीय सम्मेलन में देशभर के कॉलेज- यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी पहुंचे हैं मान सरोवर

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। शिक्षा प्रभाग द्वारा आयोजित विद्यार्थी सम्मेलन सोलफुल पांडा में भाग लेने के लिए देशभर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं पहुंचे हैं। इसमें विद्यार्थियों को मेडिटेशन से लेकर मोटिवेशनल क्लासेस से लेकर खेलकूद की प्रतियोगिताएं कराईं जा रही हैं।

रस्साकस्सी प्रतियोगिता के दौरान खूब जोरआजमाइश चली।  

शुक्रवार को तपोवन परिसर में एकसाथ कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। नींबू रेस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया तो लंबी कूद में छात्रों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। साथ ही रस्साकस्सी, खो-खो, पुसअप चैलेंज, मिनी मैराथन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन पर सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था।

लंबी कूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया अपना हुनर।

इस मौके पर अतिरिक्त महासचिव डॉ. मृत्युंजय भाई ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद जरूरी है। इससे संपूर्ण विकास होता है। आप सभी यहां पांच दिन तक सभी सेशन अटेंड कर ज्ञान का पूरा लाभ लें। यहां से मेडिटेशन सीखकर घर पर भी जारी रखें, इससे पढ़ाई और लक्ष्य प्राप्ति में मदद मिलेगी। शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका बीके शिविका बहन के नेतृत्व में सभी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान ट्रांसपोर्ट विभाग से बीके मोहन भाई, युवा प्रभाग के बीके जीतू भाई, बीके सचिन भाई, बीके बुरहान भाई ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *