सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
दूसरों के प्रति मधुरता और करुणा का व्यवहार रखें

दूसरों के प्रति मधुरता और करुणा का व्यवहार रखें

मुख्य समाचार
  • पतंग उड़ाकर और मुख मीठाकर मनाई मकर संक्रांति
  • मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी ने दी शुभकामनाएं

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में मकर संक्रांति मनाई गई। इस दौरान मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देकर पतंग उड़ाई। साथ ही सभी का मुख मीठा कराया गया।
इस दौरान अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि मकर संक्रांति आपसी प्यार और भाईचारा बढ़ाने का त्योहार है। यह त्योहार हमें संदेश देता है कि जीवन एक पतंग की तरह है। हम जितना मन से हल्के रहेंगे उतना उड़ते रहेंगे अर्थात मन से प्रसन्न और खुश रहेंगे।

बीके ऊषा दीदी ने कहा कि मकर संक्रांति के समय सूर्य उत्तरायण होता है, जो प्रकाश, ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह आत्मा के अज्ञान (तमोगुण) से ज्ञान (सतोगुण) की ओर बढ़ने का समय है। आत्मा को अपने भीतर के अंधकार से बाहर निकालकर सत्य के प्रकाश में लाने का अवसर है। बीके गीता दीदी ने कहा कि यह पर्व आत्मा के अंदर की नकारात्मक प्रवृत्तियों, जैसे क्रोध, ईर्ष्या और लोभ को समाप्त कर सकारात्मक गुणों, जैसे शांति, प्रेम और खुशी को धारण करने की प्रेरणा देता है।

बीके डॉ. सविता दीदी ने कहा कि मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का उपयोग किया जाता है, जो मीठे और दृढ़ संस्कारों का प्रतीक है। जो दूसरों के प्रति मधुरता और करुणा का व्यवहार रखने का संदेश देता है।
पंजाब जोन की निदेशिका बीके उत्तरा दीदी ने कहा कि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश यह संदेश देता है कि आत्मा को अपने जीवन का उद्देश्य समझकर, ईश्वरीय मार्गदर्शन में चलते हुए, अपने उच्चतम लक्ष्य आत्मिक उन्नति की ओर बढ़ना चाहिए।
इस मौके पर विशेष रूप से बीके प्रेम दीदी, बीके हंसा दीदी, बीके बिंदू दीदी, बीके आत्म प्रकाश भाई, बीके प्रकाश भाई सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनें मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *