सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
हर पल युवा करे परमात्मा का धन्यवाद

हर पल युवा करे परमात्मा का धन्यवाद

राज्य समाचार हरियाणा

यूथ के उद्घाटन पर राजेंद्र सैनी के उद्गार

शिव आमंत्रण, कुरूक्षेत्र। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में यूथ फॉर ग्लोबल पीस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुरूक्षेत्र फायर एंड सेफ्टी के डायरेक्टर राजेंद्र सैनी ने संबोधित किया और दिल्ली के लोधी रोड सेवाकेंद्र से प्रेरक वक्ता बीके पीयूष ने ऑनलाइन प्रेरणा दी।
राजेंद्र सैनी ने कहा, मैं सभी युवाओं से एक ही बात कहता हूं कि वह हर दिन परमात्मा का धन्यवाद करें क्योंकि आज सभी युवाओं परमात्मा से दूर चले गए हैं। उन्हें पूजा-पाठ आदि में इंटरेस्ट नहीं है इसलिए उन्हें अपने हर कार्य से पहले परमात्मा का धन्यवाद करना चाहिए।
बीके पीयूष ने कहा, आज के दुनिया में युवा विध्वंस का कार्य कर रहे हैं लेकिन ब्रह्माकुमारीज और उनकी युवा प्लाटून निर्माण का कार्य कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा, कि आज सभी युवाओं का मन पीस नहीं है जबकि सबके मन पीसेज हो गए है। उसे पीसफुल बनाकर विश्व परिवर्तन करने के लिए विश्वपिता शिव के आधार की जरूरत है।
बीके नीलू के द्वारा शांति की गहन अनुभूति कराई गई, कुरूक्षेत्र सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सरोज ने सभी का आभार माना और अपनी शुभकामनाएं दी। प्रोजेक्ट की शुरुआत कैंडल लाइटिंग के द्वारा हुई तथा इस प्रोजेक्ट के दौरान युवाओं के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। जनवरी मास से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अगस्त मास तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *