सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
स्प्रिच्युअल आर्ट को डेवलप करने से बनता है चरित्र

स्प्रिच्युअल आर्ट को डेवलप करने से बनता है चरित्र

मुख्य समाचार

स्पार्क विंग की 26वीं मीटिंग में व्यक्त विचार

शिव आमंत्रण, आबुरोड। ‘रिटर्न जर्नी’ विषय पर आयोजित स्पार्क विंग की 26वीं वार्षिक मीटिंग एवं अनुभूति रिट्रीट के आगे के सत्रों में यूरोप की डायरेक्टर बीके जयंति ने ‘क्लीन एवं क्लीयर इंटिलेक्ट’ विषय पर तो जर्मनी की निदेशिका बीके सुदेश ने स्प्रीचुअल आर्ट द्वारा चरित्र का निर्माण विषय पर विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर बीके जयंति ने कहा, शिव बाबा चाहते है कि हमारी बुध्दि स्वच्छ हो जिसको पारस बुध्दि कहते है। पारसबुध्दि बनेंगे तो शिव बाबा के साथ आपका संबंध जुट जायेगा। अच्छे या बुरे के प्रभाव में आते है तो उस प्रभाव के कारण हमारा बुध्दियोग सीधा बाबा के साथ नही जायेगा।
बीके सुदेश ने कहा, आज के हिसाब से जो रिअलिटी है, जो नेचुरल है, जो ओरिजिनल है आर्टिस्ट उसका पिक्चर बनाता है। परंतु जो स्प्रिच्युअलिटी है वो कैरेक्टर बनाती है। जब हम स्प्रिच्युअल आर्ट को डेवलप करते है तो चित्र नही परंतु चरित्र बनता है। और वो चरित्र इतना विचित्र होता है, इतना वंडरफुल होता है कि उसका चित्र चित पर छप जाता है वो है ईश्वरीय ज्ञान।
अगले सत्र में राष्ट्रीय संयोजक बीके श्रीकांत ने प्रभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और प्रभाग के अध्यक्ष बीके अंबिका ने सभी को पॉवरफुल मेडिटेशन का अभ्यास कराया।
अंत में प्रभाग द्वारा नई विधि से तैयार की गयी साइन्स बेस्ड स्प्रीचुअल प्रदर्शनी और हैल्थ वैल्थ प्रदर्शनी का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *