सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ
स्त्री को सम्मान देनेवाला घर चलता है सहज रूप से

स्त्री को सम्मान देनेवाला घर चलता है सहज रूप से

मध्य प्रदेश राज्य समाचार

महिलाओं का योगदान विषय पर व्यक्त विचार

शिव आमंत्रण, नरसिंहपुर। म.प्र के नरसिंहपुर सेवाकेंद्र में परमात्म शक्ति द्वारा विश्व परिवर्तन के कार्य में महिलाओं का योगदान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बीके प्रीति ने कहा, कि एक महिला परिश्रमपूर्वक, अथक और अत्यंत सहजता के साथ बहुत सारी भूमिकाएं निभाती है। उसमे असीम सहन शक्ति होने के कारण सब को साथ ले जाने की भी कला है। इसलिए उसको शक्ति स्वरूपा कहा जाता है। जिस घर में स्त्री को सम्मान है वह घर भी सहज रूप से चलता है।
कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति संध्या कोठारी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमति विमला ठाकुर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महिला समिति सदस्य श्रीमति प्रवीणा गोस्वामी, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति आशा शाह, पातंजलि योग समिति सदस्य इन्दु सिंह, भारत विकास परिषद महिला प्रमुख श्रीमति भारती कौरव, श्रीमति इति चांदोरकर, भगत सिंह वार्ड यादव कॉलोनी पार्षद श्रीमति सिया तिवारी, डॉ. साधना पटैल, डॉ. राजश्री पटैल एवं बीके प्रीति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात कु. तेजस्विनी एवं कु. संयोगिता ने नृत्य के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *