सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी यहां हृदय रोगियों को कहा जाता है दिलवाले आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज थीम पर होंगे आयोजन ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू दादी को डॉ अब्दुल कलाम वल्र्ड पीस तथा महाकरूणा अवार्ड का अवार्ड एक-दूसरे को लगाएं प्रेम, खुशी, शांति और आनंद का रंग: राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी इस विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की साक्षी रही हूं: दादी रतनमोहिनी
सुनहरा आंवला रखेगा स्वस्थ - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
सुनहरा आंवला रखेगा स्वस्थ

सुनहरा आंवला रखेगा स्वस्थ

स्वास्थ्य

आमतौर पर आंवले का सेवन बालों को काला, घना बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन ये सिर्फ बालों की ही नहीं बल्कि शरीर की कई अन्य दिक्कतों को भी दूर भगाने में मददगार है।……..आइए जानते हैं कि आंवला और किस प्रकार से हमारे लिए फायदेमंद है।

पाचन क्रिया में लाभ: कई फलों की तरह आंवले में भी फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं जो पाचन क्रिया सुचारु रखने में मददगार होते है। इसलिए आंवले का सेवन पेट संबधी विकारों की दूर करता है।
मधुमेह पर नियंत्रण: आंवले में क्रोमियम होता है, जो डायबिटीज़ के इलाज में महती भूमिका निभाता है।
वज़न घटाने में मददगार: वज़न कम करने के लिए कच्चा आंवला खाएं। इसके अलावा आंवले के पाउडर को शहद और गुनगुने पानी के साथ पिएं। कुछ ही दिनों में अंतर दिखने लगेगा।
माहवारी नियमित रखे: माना जाता है कि आंवले में पाए जाने वाले मिनरल्स और विटामिन मासिक धर्म में ऐंठन की समस्या से राहत दिलाने में और माहावारी को नियमित करने में भी मददगार हैं।
इम्युनिटी बढ़ाता है: चूंकि आंवले में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए यह प्राकृतिक प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूत बनाने वाला माना जाता है।
हृदय संबंधी समस्याओं से राहत: आंवले का पाउडर हृदय की मांसपेशियों को मज़बूत करता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता है।
यूरिन इंफेक्शन से बचाव: आंवला यूरिन की मात्रा को नियंत्रित करता है और यूरिन इंफेक्शन से भी बचाव करता है।
भूख बढ़ाता है: भोजन से पहले मक्खन, शहद के साथ आंवले के पाउडर का सेवन करने से भूख बढ़ती है। आंवला बुखार, अपच की समस्या, एनीमिया में भी फायदेमंद साबित होता है।
खून साफ करे: आंवला प्राकृतिक रूप से खून को साफ करता है। अगर मुंहासे होतेे हैं तो आंवला आधरित फेस पैक लगाएं। आंवला कोलेजन को बढ़ाने में भी मदद करता है, जो तवचा को जवां बनाए रखता है।

अन्य चीज़ों की तरह आंवले का अति उपयोग नुक्सान का कारण बनता है| यहाँ हम आंवले के अति उपयोग के नुक्सान के बारे में आपको बतायेंगे:

  • एसिडिटी का कारण
  • कब्ज़ का कारण
  • ब्लड प्रेशर को हद से ज्यादा कम करे
  • आंवला शैम्पू का अत्यधिक प्रयोग बालों को रूखा बनाए
  • आंवले से आपको एलर्जी भी हो सकती है
  • मधुमेह के रोगियों को बिना डॉक्टर की सलाह के आंवला नही लेना चाहिए| यह दवाइयों के साथ लेना नुकसानदायक होता है क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को कम कर देता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *