सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प शांति के नए युग की स्थापना में सेतु बने मीडिया : मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी तकनीक के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांत जरूरी: मधुकर द्विवेदी हम अंदर से ब्रांडेड बनें और हमारे कंटेंट से समाज को नई दिशा मिले: सरफराज सैफी ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र
राजयोग से आएगी आंतरिक शक्ति, कर्मों की गुहृ गति बताइ

राजयोग से आएगी आंतरिक शक्ति, कर्मों की गुहृ गति बताइ

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

मलेशिया। नेशनल एंटी-ड्रग्स एजेंसी (नाडा) और ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त प्रयास से मलेशिया के एशिया रिट्रीट सेंटर में सायको स्प्रिचुअल थेरेपी कॉम्पीटेंसी के अंतर्गत 30 दिनों के लिए आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण चुनिंदा नाडा कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें इस्लामिक साइंस यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. मोहमद रुशदान जैलानी, मलेशिया में ब्रह्माकुमारीज की निदेशिका बीके मीरा मुख्य रूप से मौजूद थीं। प्रशिक्षण बीके सदस्य द्वारा किए गए एक शैक्षणिक अनुसंधान का हिस्सा था जो मलेशिया के इस्लामिक साइंस यूनिवर्सिटी में पीएचडी उम्मीदवार हैं। इसमें ब्रह्माकुमारीज द्वारा दी जा रही शिक्षाओं को शामिल किया गया। जिसके अन्तर्गत आत्मा, परमात्मा, कर्मों की गुह्य गति, सद्गुणों की प्राप्ति, आंतरिक शक्तियों की समझ और जीवनशैली में बदलाव के साथ आत्म-परिवर्तन पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *