सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
राजयोग को जीवन में अपनाओ स्वयं को बेहतर बनाओ

राजयोग को जीवन में अपनाओ स्वयं को बेहतर बनाओ

मुख्य समाचार

त्रिदिवसीय माइंड बॉडी मेडिसिन ई-कांफ्रेन्स में व्यक्त विचार

शिव आमंत्रण, माउण्ट आबू। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मेडिकल विंग द्वारा त्रिदिवसीय माइंड बॉडी मेडिसिन ई-कांफ्रेन्स का आयोजन हुआ, जिसका विषय रहा स्प्रिचुअल डायमेंशन्स इन मेडिकल केयर, द् टाइम इज़ नाव। इस कांफ्रेन्स के शुभारम्भ पर प्रभाग के सचिव बीके डॉ. बनारसी शाह ने सभी का स्वागत किया, वहीं कांफ्रेंस में मुख्य रुप से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एवं संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

इस दौरान संस्था के महासचिव बीके निर्वैर, प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक मेहता, उपाध्यक्ष डॉ. प्रताप मिड्ढ़ा ने स्वयं को बेहतर बनाने के लिए राजयोग को जीवन में अपनाने की अपील की, वहीं प्रभाग के संयुक्त सचिव डॉ. सचिन परब ने मास्टरिंग द् सेल्फ विषय पर चर्चा की और वरिष्ठ राजयोग शिक्षक बीके सूरज ने चिकित्सा में राजयोग ध्यान विषय पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में दूसरे सत्र में मुख्यालय से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके उषा, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम मसंद, मुम्बई से वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. शुभदा नील ने अन्य कई विषयों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *