सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय और ब्रह्माकुमारीज संस्थान के बीच पाठयक्रम पर एमओयू

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय और ब्रह्माकुमारीज संस्थान के बीच पाठयक्रम पर एमओयू

मुख्य समाचार

शिक्षा प्रभाग मूल्यनिष्ठ शिक्षा और मीडिया प्रभाग के साथ मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता पर डिप्लोमा कोर्स

शिव आमंत्रण,आबू रोड, 4 दिसम्बर, निसं। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय उदयपुर तथा ब्रह्माकुमारीज संस्थान के बीच युवाओं के लिए कई विषयों के पाठयक्रम चलाने पर एमओयू किया गया है। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति अमरिका सिंह तथा शिक्षा ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शिक्षा प्रभाग के अध्यक्ष बीके मृत्युंजय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया तथा इसे सुखाडिय़ा यूनिवर्सिटी के एकेडेमी काउन्सिल परिषद की बैठक में सर्व सम्मति से सहमति प्रदान की गयी।

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति अमेरिका सिंह सपरिवार माउण्ट आबू भ्रमण पर आये फिर इसके बाद संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन का भी अवलोकन किया तथा संस्थान के गतिविधियों की जानकारी ली और शिक्षा प्रभाग द्वारा चलाये जा रहे 12 विश्वविद्यालयों के पाठयक्रम को देखने के पश्चात यह सहमति बनी कि मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में भी इस पाठयक्रम को लागू किया जायेगा। इसके तहत थॉट लैब पर भी डिग्री तथा डिप्लोमा कोर्स तथा संस्थान के मीडिया प्रभाग द्वारा बनाया गया मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता पर भी डिप्लोमा कोर्स पढ़ाया जायेगा। इसके लिए एमएलएसयू ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय को स्टडी सेन्टर बनाने का प्रस्ताव रखा है

इस सहमति की पूरी पड़ताल तथा विवेचना के लिए सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधि मंडल ने भी दौरा किया तथा संस्थान और सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के बीच संचालित होने वाले पाठयक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया। फिर इसके बाद सहमति बन गयी। इस प्रतिनिधि मंडल में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य प्रो0 साधना कोठारी एवं प्रोफेसर घनश्याम सिंह राठौड़, कामर्स कालेज के डीन प्रो0 पीके सिंह, बैकिंग प्रशासन विभाग के प्रो0 शूरवीर सिंह भाणावत, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रभारी डॉ0 कुंजन आचार्य एवं डिप्टी रजिस्टार मुकेश बारबर के साथ मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करूणा और मुख्यालय संयोजक बीके शांतनु तथा संस्थान के पीआरओ बीके कोमल समेत कई लोगों के बीच चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *