सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
भगवान का कार्य है भाव रखो तो निकल जायेगा  तनाव

भगवान का कार्य है भाव रखो तो निकल जायेगा तनाव

आंध्र प्रदेश राज्य समाचार

सीआएएसएफ जवानों से बीके शशिकला की सलाह

शिव आमंत्रण, विशाखापट्नम। विशाखापट्नम में सालीग्रामपुरम के सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्सेस कैंपस में आध्यात्मिकता के माध्यम से तनाव पर काबू पाने के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें न्यू रेलवे कॉलोनी सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शशिकला मुख्य रूप से आमंत्रित हुईं। बीके शशिकला ने दिन प्रतिदिन के जीवन में तनाव को दूर करने के लिए कई सरल युक्तियां बताई और एक खुशहाल व शांतिपूर्ण जीवनशैली का नेतृत्व करने के लिए कुछ तरीकों को परिभाषित किया। भगवान को विश्वरक्षक कहते है वैसे आप भी भगवान का ही कार्य कर रहे है

इसलिए अभिनंदन के पात्र हो। समझो आप को कई बार अपनी सेवा देते हुए या और कई कारण से तनाव आता है तो यह भगवान का कार्य है और हम निमित्त है यह भाव रखते जायेंगे तो आपकी पुरी सुरखा और सृजन का कार्य खुद भगवान करने के लिए बंधायमान है।
सभी जवान अपने काम के प्रति समर्पण और सम्मान को कैसे बढ़ाएं, मूल्यों को जागृत कैसे करें इस पर अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के अंत में इंस्पेक्टर संजय ने बहनों का आभार माना तथा असिस्टेंट कमाण्डेंट आर आर झा ने जवानों से ब्रहााकुमारीज़ द्वारा सिखाए जाने वाले राजयोग का लाभ लेने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *