सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
पुलिस का मनोबल बढ़ाने पर सुन्नी उप सेवाकेंद्र को प्रशस्तिपत्र

पुलिस का मनोबल बढ़ाने पर सुन्नी उप सेवाकेंद्र को प्रशस्तिपत्र

राज्य समाचार हिमाचल प्रदेश

लोकप्रिय पुलिस कप्तान मोहित चावला भी सम्मानीत

शिव आमंत्रण, सुन्नी। हिमाचल प्रदेश के सुन्नी में कोरोना काल में पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए स्थानीय उप सेवाकेंद्र को आईपीएस पुलिस अधीक्षक मोहित चावला द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी मंगत राम वर्मा, एसएचओ कर्म चंद्र ठाकुर समेत अन्य पुलिस जवान भी उपस्थित रहे जिनकी मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने विभिन्न स्थानों पर संस्था द्वारा दिए गए सहयोग का जिक्र करते हुए उसकी प्रशंसा की और उपसेवाकेंद्र प्रभारी बीके शकुंतला को प्रशस्ती पत्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं मोहित चावला को फेम इण्डिया मैगजीन एशिया पोस्ट द्वारा हाल ही में कराए गए एक सर्वे में प्रथम 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में शामिल किए जाने पर बीके शकुंतला ने उन्हें बधाई दी और बीके रेवदास ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *