सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
आशाओं के सितारे बनकर सबकी आशाओं को जगाने का काम करे

आशाओं के सितारे बनकर सबकी आशाओं को जगाने का काम करे

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

‘थैक्स गिविंग सर्विस’ इवेंट मे आवाहन

शिव आमंत्रण, टेक्सास। टेक्सास की 10 वीं सबसे बड़ी आबादी वाली काउंटी ‘फोर्ट बेंड काउंटी’ द्वारा आनलाईन इंटरफेथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह एक ‘थैक्स गिविंग सर्विस’ इवेंट था जिसमें 13 विभिन्न विश्व समुदायों के सदस्य शामिल हुए। ब्रह्माकुमारीज संस्थान भी उनमें से एक था। सांग्स, पोयम्स, डान्सेस, और प्रेयर्स से भरे इस आयोजन में ह्यूस्टन स्थित मेडिटेशन सेंटर से बीके मार्कने अपना थैंक्स गीविंग संदेश भेजा। साथ ही अन्य समुदायों के सदस्यों ने अपने अपने तरीके से संदेश दिया।
इस मौके पर बीके मार्क ने कहा, यह अज्ञान अंधकार का समय है। लेकिन उसी समय सितारे उतने ही तेजोमय है। अंधेरा कितना भी हो सितारा उसके बारे मे तकरार नही करता। तो हम आशाओं के सितारे बनकर सबकी आशाओं को जगाने का काम करेंगे।
इमाम ताकेर शहा ने कहा, हम सब भगवान की रचना है। भगवान ने हमको अलग अलग धर्मों मे डाला है, अलग रूप दे दिये है एक दूसरे को सम्मान देकर आगे बढ़ाने के लिए। हमारी सुरक्षा करने के लिए और वरदान देने के लिए एक समुदाय और एक समाज के तौर पर हम सब मिलकर भगवान का आवाहन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी