सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
परिवर्तन करो और असीम शक्ति के साथ जुड जाओ - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
परिवर्तन करो और असीम शक्ति के साथ जुड जाओ

परिवर्तन करो और असीम शक्ति के साथ जुड जाओ

दिल्ली राज्य समाचार

भारतीय वन सेवा अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

शिव आमंत्रण, गुरुग्राम। गुरुग्राम (हरयाणा)के ओम शांति रिट्रीट सेण्टर द्वारा पूरे देश से भारतीय वन सेवा अधिकारियों के लिए 2 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के 24 अधिकारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। उनमें से बहुत से अपने जीवनसाथी के साथ शामिल हुए जिन्होंने ओआरसी के आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाया।


ब्रह्माकुमारी के महासचिव बीके बृजमोहन ने अपने संबोधन में उल्लेख कहा, कि आत्म परिवर्तन से असीम प्रेरणा और शक्ति के स्रोत खुलते हैं। ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका बीके आशा ने अपने अंदर का उत्साह और ऊर्जा को जीवित रखने के लिए और जो कुछ भी हम कर रहे हैं उसमें निरंतर प्रगति करने के लिए आत्म प्रेरणा की आवश्यकता पर जोर दिया।
सेल्फ मोटिवेशन को बढ़ाना, जीवन आनंदमय बनाना, स्व से जुडऩा, शक्ति के सर्वोच्च स्रोत से जुडऩा, संतुलन साधने की कला, आध्यात्मिक डीएनए को डिकोड करना जैसे कई टॉपिक्स पर अलग अलग स्पीकर्स द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।
सत्रों के साथ योगसाधना के अनुभव ने सभी प्रतिभागियों को विशेष लाभान्वित किया। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त राजयोग का अनुभव आगे बढ़ाने में रुचि व्यक्त की और भविष्य के कार्यक्रमों और प्रशिक्षण में फिर से ओआरसी आने की इच्छा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *