सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
आत्मा का भान आने से हम बनते है निर्भय - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
आत्मा का भान आने से हम बनते है निर्भय

आत्मा का भान आने से हम बनते है निर्भय

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

मलेशिया के ऑनलाइन कार्यक्रम में व्यक्त विचार

शिव आमंत्रण, कुआलालुंपुर। मलेशिया के एशिया रिट्रीट सेंटर द्वारा न्यू कॉन्शसनेस फॉर ग्रेट कंजक्शन ऑफ टाइम विषय पर ऑनलाइन इवेंट ऑर्गनाइज़ किया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया से बीके चार्ली हॉग, मलेशिया से सुप्रसि़द्ध इन्वायरमेंटल साइंटिस्ट प्रोफेसर डॉ. कन्नन नारायणन, एआरसी की निदेशिका बीके मीरा मुख्य वक्ता रहीं।
इस मौके पर बीके चार्ली ने कहा, मै शरीर नही आत्मा हूं, मै आत्मा अविनाशी हूं, मै आत्मा अजर-अमर हूं यह बाते ध्यान में रखो, मन मे दोहराते रहो। मृत्यु का जो भय है वह शरीर के भान से आता है। शरीर को चलानेवाली शक्ति आत्मा है यह समझ में आया तो हम शक्तिशाली बनते है, खुशी की प्राप्ति होना शुरू होता है, दिनचर्या सेट होती है।
इन्वायरमेंटल साइंटिस्ट प्रोफेसर डॉ. कन्नन नारायणन ने कहा, हम शरीर नही, शरीर से परे आत्मा है यह समझ में आने के बाद बहुत सारी समस्याओं से हम निजात मिलता है।
बीके मीरा ने कहा, सच मे मै कौन हूं? जब हम अपनी पहचान दूसरों को देते है तो हम उनको अपना नाम, पता वगैरा देते है। शारीरिक पहचान देते है। वही मै हूं या अलग हूं? थोडा सोच लीजिये।
डॉ. स्टीफैनी ने कहा, ये जो जगत् है वह सत्य नही है। यह जगत उस पवित्र जगत् की सिर्फ छाया है। वह जगत् जिसको स्वर्ग कहते है वह बहुत ही अलग और अकल्पनीय है। हम समझते यह अच्छा है लेकिन अनेक गलत चीजे इसमे है, यह दोषों से भरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी