सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
स्वामी विवेकानंद के जीवन से लो प्रेरणा, बनाओ जीवन को आदर्श - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
स्वामी विवेकानंद के जीवन से लो प्रेरणा, बनाओ जीवन को आदर्श

स्वामी विवेकानंद के जीवन से लो प्रेरणा, बनाओ जीवन को आदर्श

राजस्थान राज्य समाचार

भीनमाल सेवाकेंद्र के युवा कार्यक्रम में व्यक्त विचार

108 मशालों के साथ निकाला जुलूस

शिव आमंत्रण, भीनमाल।राजस्थान के भीनमाल सेवाकेंद्र द्वारा विश्व शांति के लिए युवा थीम पर आगामी 6 महिनों के लिए कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिंगलाज दान चारण ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को आदर्श बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसान मोर्चा के अध्यक्ष पुखराज बगोटी, एसडीएम ओम प्रकाश जाट, मारवाड चेतना के संपादक कन्हैया लाल खंडेलवाल ने कहा, कि मनुष्य श्रेष्ठ विचार और श्रेष्ठ भोजन का ध्यान रखे तो जीवनशैली में श्रेष्ठ बदलाव आ सकता है।

इस उपलक्ष्य में माउंट आबू से आए मधुर वाणी ग्रुप के गायक बीके भानू, युवा प्रभाग के कोर कमेटी मेंबर बीके हरीश, सेवाकेंद्र प्रभारी बीके गीता समेत अन्य सदस्यों ने इस अभियान द्वारा युवाओं को कैसे लाभ होगा इसकी जानकारी देने के साथ ही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई तथा युवाओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विजयी रहे बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए तथा बहनों ने अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात सेवाकेंद्र से 108 मशालों के साथ स्वामी विवेकानंद सर्किल तक मशाल जुलूस भी निकाला गया जिसमें संस्था से जुड़े कई बीके सदस्यों ने अपनी मुख्य भागीदारी निभाई। इस शानदार जुलूस को देखकर राहगीरों में जोश, उत्साह और जीवन के प्रति सकारात्मक नज़रिया बनता जा रहा था तो वहीं जुलूस के विवेकानंद सर्किल पहुंचने पर एसीजीएम पुनाराम ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और बीके गीता तथा एसीजीएम ने सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *