सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नकारात्मक विचारों से मन की सुरक्षा करना बहुत जरूरी: बीके सुदेश दीदी यहां हृदय रोगियों को कहा जाता है दिलवाले आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज थीम पर होंगे आयोजन ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू दादी को डॉ अब्दुल कलाम वल्र्ड पीस तथा महाकरूणा अवार्ड का अवार्ड एक-दूसरे को लगाएं प्रेम, खुशी, शांति और आनंद का रंग: राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी इस विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की साक्षी रही हूं: दादी रतनमोहिनी
राजयोगा हिलर ग्रुप की बेहद सेवा, 4000 से भी जादा कोरोना बाधीत ने लिया हिलिंग का लाभ - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
राजयोगा हिलर ग्रुप की बेहद सेवा, 4000 से भी जादा कोरोना बाधीत ने लिया हिलिंग का लाभ

राजयोगा हिलर ग्रुप की बेहद सेवा, 4000 से भी जादा कोरोना बाधीत ने लिया हिलिंग का लाभ

गुजरात राज्य समाचार

शिव आमंत्रण, अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में परमात्मा की प्रेरणा से राजयोगा हिलर ग्रुप की स्थापना हुई। कोरोना की महामारी सारे विश्व में फैली हुई है। उस को कंट्रोल करने के लिए सभी वैज्ञानिक प्रयास कर रहे है। फिर भी आजतक उसकी निश्चित दवाई नही मिली।
डॉ. सुधा कांकरिया संचलित राजयोगा हिलर ग्रुपने मोफत हिलिंग की सेवाएँ देना प्रारंभ किया और आजतक 4000 से भी ज्यादा कोरोना बाधीत पेशंटने इसका लाभ लिया। उसमें रोटरी कोव्हिड केअर सेंटर के लगभग 1600 पेशंट थे। अहमदनगर में 5 रोटरी क्लबने मिलकर यह सेंटर शुरू किया। उसमें मोफत सात्विक भोजन के साथ साथ, महापालिका के वैद्यकीय टीम द्वारा मेडिकल की सेवाए भी प्रदान की और राजयोगा हिलर ग्रुप द्वारा हिलिंग की सेवाए प्रदान की गई। राजयोगा हिलर ग्रुप की संचालिका और रोटरी क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. सुधा कांकरिया ने इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा, की हिलिंग सेवा में हमने डिस्टंट हिलिंग माने अपने अपने घरमें बैठकर सुबह 4 बजे अमृतवेला मेडिटेशन करके एक दिव्य, सकारात्मक, हिलिंग की एनर्जी पेशंट के लिए प्रवाहित की। इसके साथ सारे पेशंट को ऑनलाईन मेडिटेशन सिखाया और सबका कौन्सीलींग किया। रोटरी के अध्यक्ष अॅड. अमित बोरकरने कहा, की इस हिलिंग सेवा के कारण पेशंट के मन में जो भय, डर, चिंता, दुख था वो कम हो गया, उनकी इम्युनिटी पॉवर बढ गई और उसके कारण फास्ट रिकव्हरी हुई। कोई भी कॉम्प्लीकेशन्स् नही होते हुए सारे 1600 पेशंट स्वस्थ होकर घर लौट गए।
रोटरी क्लब ऑफ अहमदनगर सेंट्रल के अध्यक्ष प्रसन्ना खाजगीवाले और सेक्रेटरी पुरूषोत्तम जाधव भी कोविड पॉझिटीव्ह हो गए थे। उन्होने भी इस हिलिंग सेवा का लाभ लिया और अपने अनुभव साझा किए। प्रसन्ना खाजगीवाले ने कहा, की यह हिलिंग की सेवा से हमारी पॉझिटीव्ह एनर्जी लेव्हल बढ गयी और जल्दी स्वस्थ होने में फायदा हुआ। इस महामारी से बचने के लिए यह हिलिंग एक राजमार्ग है। पुरूषोत्तम जाधव ने कहा, की मै भी कोविड पॉझिटीव्ह हुआ। काफी क्रिटिकल पोझिशन हो गई थी। लेकिन हिलिंगने, मेडिटेशन ने मुझे राहत दी, इम्युनिटी दी। काऊंसेलिंग से चिंता, डर कम हुआ। मुझे बिमारीसे लढने में हिम्मत आ गयी। और आज मै इस बिमारीसे संपूर्ण स्वस्थ हो गया हूँ। मेरे परिवारको भी मैने मेडिटेशन की जानकारी दी और राजयोगाने मेरा जीवनही बदल दिया।
इस समय पेशंटकी तरफसे सचिन इंजिनियरने भी अपना अनुभव बताया। रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गव्हर्नर हरीश मोटवानीने उनके गव्हर्नरस् मंथली लेटर (जी एम एल) में इस हिलिंग की सेवा का एक आर्टिकल पब्लीश किया। उसके कारण बाकी 100 रोटरी क्लब को इसकी जानकारी मिली और सेवा का विस्तार हुआ आज तक 4000 से भी जादा पेशंटने इस हिलिंग की सेवा का लाभ लिया है।
केवल कोरोना बाधीत पेशंट के लिए नही तो यह सेवा सभी को शारिरीक, मानसिक बिमारी को ठिक करने के लिए मेडिसीन के साथ साथ दी जाती है। ये बडा ही पुण्य कर्म है ऐसा प्रतिपादन रोटरी के पास्ट असीस्टंट गव्हर्नर निलेश वैकर ने किया।
यह हिलिंगकी सेवा मोफत है उसके लिए ऑनलाईन फॉर्म भरना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए 9850887838, राजयोगा हिलर ग्रुप, माणिक चौक, अहमदनगर, महाराष्ट्र से संपर्क करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *