सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
भगवान शिव हमारे ज्ञान, योगबल और दृष्टिकोण को नई दिशा देते हैं: लोस अध्यक्ष ओम बिरला - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
भगवान शिव हमारे ज्ञान, योगबल और दृष्टिकोण को नई दिशा देते हैं: लोस अध्यक्ष ओम बिरला

भगवान शिव हमारे ज्ञान, योगबल और दृष्टिकोण को नई दिशा देते हैं: लोस अध्यक्ष ओम बिरला

मुख्य समाचार
  • राजस्थान का पहला नवसृजन एक्वा लेजर शो समाज के लिए समर्पित
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया उद्घाटन, बोले- आज हम सभी संकल्प लें कि आध्यात्मिक ऊर्जा को सामाजिक बदलाव में लगाएंगे
  • नि:शुल्क दिखाया जाएगा शो, ब्रह्माकुमारीज़ की विकास यात्रा पर बनाया गया है शो


शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। 
 राजस्थान का पहला और एकमात्र नवसृजन एक्वा लेजर शो समाज के नाम समर्पित हो गया। शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रिबन काटकर और शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर किया। इसके पूर्व उन्होंने थ्रीडी फिल्म देखी और स्टूडियो में इंटरव्यू देकर शुभारंभ किया। समारोह के बाद दर्शक दीर्घा में बैठकर ब्रह्माकुमारीज़ के संस्थापक ब्रह्मा बाबा के जीवन पर बना नवसृजन वॉटर लेजर शो देखा।  
समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जब हम भगवान शिव की पूजा, अभिषेक करते हैं तो हमें एक नए तरह की आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। भगवान शिव हमारे ज्ञान, योगबल और दृष्टिकोण को नई दिशा देते हैं। शिव की यात्रा अद्भुत है। आज का यह आयोजन पुरातनता और वैज्ञानिकता का अद्भुत संयोजन है। दादी प्रकाशमणि ने करोड़ों लोगों के जीवन में प्रकाश, वात्सल्य और प्रेम दिया। सात्विक ज्ञान और मन की शांति दी। आज उनके नाम से बना यह दादी प्रकाशमणि विजडम पार्क और नवसृजन शो लोगों के जीवन में नव आध्यात्मिक प्रकाश देगा। आज महाशिवरात्रि पर हम सभी संकल्प लें कि सामाजिक जीवन के अंदर बुराइयों को समाप्त करेंगे। आध्यात्मिक ऊर्जा और ज्ञान से जो प्रकाश हमें मिला है उसे समाज बदलाव के लिए लगाएंगे।

अध्यक्ष बिरला ने शिला पटि्टका का अनावरण कर नवसृजन शो का शुभारंभ किया।

व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण में जुटे हैं ब्रह्माकुमार भाई-बहन-
लोस अध्यक्ष बिरला ने कहा कि शिव बाबा की कृपा से आज देश में करोड़ों लोग शिव बाबा को आराध्य मानकर ब्रह्माकुमारीज़ के भाई-बहन सामाजिक जीवन में प्रकाश फैला रहे हैं। यह प्रकाश व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा भी देता है। भाई-बहन समाज के अंदर केवल आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश और ऊर्जा ही नहीं फैला रहे हैं बल्कि वह सामाजिक जीवन के अंदर बदलाव करने, समाज की बुराइयों को समाप्त करने, लोगों के अंदर सत्य का प्रकाश पैदा करने और आध्यात्मिक ऊर्जा से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य करोड़ों लोग देश ही नहीं पूरे विश्व में कर रहे हैं।

हर क्षेत्र में कार्य कर रही है संस्था-
 उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ ने अभियान चलाकर करोड़ों पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नशा के खिलाफ गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। चाहे ग्रामीण विकास हो, आपदा हो, महिला सशक्तिकरण हो ऐसे कई विषयों पर सामाजिक परिवर्तन के लिए भी केवल भारत में ही नहीं पूरे विश्व में भाई-बहन सेवा में जुटे हैं। बाबा का ज्ञान आज भी हमें नई आध्यात्मिक ऊर्जा दे रहा है। बाबा की प्रेरणा से आज करोड़ों भाई-बहन सामाजिक जीवन के साथ लोगों को आध्यात्मिक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। जब सामाजिक जीवन में विसंगती आ जाती है तो उस समय आध्यात्मिक ऊर्जा, संस्कृति और संस्कार ही जोड़ने का कार्य करते हैं।

नवसृजन एक्वा शो में मौजूद लोग।

एक दिन सतयुग जरूर आएगा-
बिरला ने कहा कि लेखराज बाबा ने कहा था कि एक दिन सतयुग आएगा। सत्य के मार्ग पर आएगा। आपका यह संकल्प एक दिन पूरा होगा ही होगा। इस संकल्प के साथ हम सबको चलना है। जब हम एक साथ मिलकर काम करेंगे तो सामाजिक कुरुतियां और विषमता समाप्त होगी। कोई भी धर्म हो सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। कोई भी धर्म गुरु हो हमेशा सत्य की राह पर चलने का संदेश देता है। जब सभी सामूहिक रूप से मिलकर काम करेंगे तो एक दिन सतयुग आएगा ही आएगा। सतयुग को लाना हमारी जिम्मेदारी है।

इन्होंने भी व्यक्त किए विचार-  
– जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि जालौर सिरोही लोकसभा की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी और देशभर से आए ब्रह्माकुमार भाई-बहनों का आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूं।
– संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी ने कहा कि यह पीएम पार्क और वॉटर लेजर शो सभी के एक-एक रुपए के सहयोग और अथक मेहनत से तैयार हुआ है। यहां से अनेक लोगों को संदेश मिलेगा।
– अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने कहा कि यहां से लाखों लोगों को परमात्मा का सत्य परिचय मिल सकेगा।
– अतिरिक्त महासिचव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि आज हम सभी के बीच लोक सभा अध्यक्ष को पाकर सभी बहुत प्रसन्न हैं। इस शो के पीछे यही मकसद है कि लोग आध्यात्मिक ज्ञान के साथ ब्रह्मा बाबा के तपस्वी जीवन के बारे में जान सकें।

कार्यक्रम का आकर्षण-
महोत्सव में राजस्थानी लोक नृत्य के साथ कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राजस्थानी पगड़ी और  शॉल पहनाकर लोक सभा अध्यक्ष का सम्मान किया गया। महोत्सव में नव सृजन शो के डायरेक्टर का बिरला ने पगड़ी पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही नवसृजन शो बनाने वाले डायरेक्टर और पूरी टीम का पगड़ी पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संचालन बीके शिविका बहन व जयपुर की बीके चंद्रकला बहन ने किया।

मान सरोवर में किया गया स्वागत –
लोकसभा बिरला के मान सरोवर परिसर में पीआरओ बीके कोमल भाई, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शिविका बहन और सुरक्षा प्रभाग के प्रमुख कर्नल बीसी सती ने स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, भाजपा जिला प्रमुख अर्जुन सिंह पुरोहित, आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, एसडीएम शंकरलाल मीणा, तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *